February 26, 2026 5:09 am

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए किया गया विदाई पार्टी का आयोजन

[adsforwp id="60"]

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में मंगलवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रवक्ता विजय भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों ने पहाड़ी, हिंदी तथा पंजाबी गीतों पर सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । जूनियर कक्षाओं के  विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, एकल गान, चुटकुले,सामूहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। साथ ही शायरी, कविता और भाषण के माध्यम से अपने सीनियर साथियों को विदाई की शुभकामनाएं भेंट की। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने गीत और भाषण के माध्यम से इस विद्यालय के अपने अनुभव सांझे किए। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बहुत सुंदर तरीके से कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर और मिस फेयरवेल का चुनाव रहा जिसमें विद्यालय के अध्यापक हितेश कुमार एवं राज कुमार पाल निर्णायक रहे। तीन राउंड तक चले इस शानदार मुकाबले में विद्यार्थियों ने रैंप वॉक और प्रश्नोत्तरी गतिविधियों में सक्रिय भाग लेकर अपने प्रदर्शन की शानदार छाप छोड़ी। इसमें शौर्य ठाकुर मिस्टर फेयरवेल, भारती शर्मा मिस फेयरवेल तथा निहारिका मिस एडोरेबल चुने गये। इस दौरान 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की वाकपटुता और सटीक हाजिर जवाबी ने सभी को खासा प्रभावित किया। विद्यार्थियों ने विदाई एवं स्मृति चिन्ह के रूप में विद्यालय परिवार को भेंट प्रदान की। विद्यालय प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा सभी विद्यार्थियों से अपील की कि आगामी वार्षिक परीक्षा के लिए खूब मेहनत करें। इस दौरान विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक तथा अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Advertisement