पट्टा महलोग
पवन सिंघ
पटटा महलोग स्कूल में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें उच्च गुणवत्ता शिक्षा के लिए विचार विमर्श किया गया। कक्षा 6 से 8 तक के पेपर 9 मार्च से और 9 से +2 के पेपर 5 मार्च से शुरू होंगे। साथ ही, 14 वर्ष पूरे करने वाली लड़कियों को एच पी वी वैक्सीन लगाने की जानकारी दी गई, जो 29 मार्च 2026 के बाद सरकारी अस्पतालों में फ्री लगेगी।
स्कूल को सी बी एस ई करने की अपील स्कूल प्रबंधन सीमित ने आश्वासन दिया है कि अगली मीटिंग में प्रस्ताव पारित किया जाएगा और सरकार को भेजा जाएगा। आपकी आवाज पटटा महलोग परिवार की तरफ से हिमाचल प्रदेश सरकार और दून के माननीय विधायक राम कुमार चौधरी से अपील है कि पटटा महलोग का स्कूल बहुत पुराना स्कूल है, इसे आप शीघ्रातिशीघ्र सी बी एस ई का दर्जा प्रदान करें।





