नया सवेरा जन कल्याण समिति अर्की को तहसील अर्की की शिक्षा खंड अर्की में सर्वोत्तम NGO घोषित किया गया है! समिति को 13 मार्च 2026 को सोलन में होने वाले जिला स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा, यह जानकारी शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता )एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा सोलन द्वारा जारी पत्र से प्राप्त हुई है! उपरोक्त समिति पिछले लगभग 8 वर्षों से क्षेत्र में युवाओं को खेल कूद गतिविधियों में बढ़ावा देने एवं नशे के खिलाफ मुहिम में आम जनमानस को जागरूक करने, पर्यावरण सुरक्षा एवं सामान्य जागरूकता शिविर आयोजित करती रही है! समिति ने पिछले कुछ वर्षों से खेलों के प्रति जागरूकता लाने में अहम योगदान दिया है, जिसके लिए इसे सम्मानित किया जा रहा है इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट भीम सिंह ठाकुर ने सभी सदस्यों को बधाई दी है उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा व यह पल समिति एवं पूरे अर्की क्षेत्र के लिए गौरव का पल है!!





