March 1, 2026 5:16 am

बी.एल. स्कूल कुनिहार में जमा दो विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल एवं एन.टी.टी. अध्यापिका की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

[adsforwp id="60"]

कुनिहार
बी.एल. सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में जमा दो कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए एक गरिमामय एवं भावनात्मक फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय जीवन की मधुर स्मृतियों के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देना रहा। इसी अवसर पर विद्यालय की एन.टी.टी. अध्यापिका रजनी सूद की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में एक भव्य विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया । रजनी सूद ने अपने 14 वर्षों के सेवाकाल में नन्हे-मुन्ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया । उनके अनुशासन, स्नेह, समर्पण एवं शिक्षण शैली को विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ स्मरण किया गया ।
समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथि रजनी सूद तथा उनके परिवार से उपस्थित शुभम सूद का फूलमालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मंच संचालन करते हुए जमा एक की छात्रा ने विशिष्ट अतिथि, समस्त अध्यापकगण एवं जमा दो कक्षा के छात्र-छात्राओं का स्वागत किया ।
जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा जमा दो के छात्रों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों रैंप वाक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन, अध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने श्रीमती रजनी सूद को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष द्वारा मिस्टर फेयरवेल वैभव, मिस फेयरवेल भारती बंसल को चुना गया । विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्या सुषमा शर्मा ने जमा दो के सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उन्हें बोर्ड परीक्षा एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सभी अध्यापक वर्ग और गैर शिक्षक वर्ग भी मौजूद रहे I
अंत में सभी अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के लिए जलपान एवं दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई।

Leave a Reply