March 1, 2026 5:17 am

वाह रे परिवहन विभाग सोलन सवारी बस को ही डीजल टैंकर बना दिया।

[adsforwp id="60"]

उपमंडल अर्की मुख्यालय में छः माह से लाखो की राशि तैयार डीजल पम्प डीजल न आने के चलते कबाड़ बनने की कगार पर है। ज्ञात रहे कि अर्की परिवहन सब डिपो में शिमला सोलन बिलासपुर परवाणु नालागढ़ के डिपो की लगभग 25 से 30 बसों का अप डाउन होता है।
तथा समय असमय बसों में डीजल की कमी हो जाती है। जिसके लिए अर्की सब डिपो पर इस समस्या से निजात पाने के लिए छह माह पूर्व डीजल पम्प की स्थापना की गई है। कारण है सोलन से महीने में लगभग सात या आठ बार डीजल आपूर्ति हेतु लगभग 1600 लिटर डीजल अर्की सब डिपो में लाना। गौरतलब है कि जहां इस तरह बस में ज्वलनशील डीजल लाना व ले गैर कानूनी है। क्योकि बस में रखे डीजल के ड्रमों में तेल भरते समय गिरने बाले एवम छलक कर गिरने वाले डीजल से कोई भी खतरनाक हादसा हो सकता है।इसके अलावा एक स्थान से ड्रमों में डीजल भरने व दूसरे स्थान पर ड्रमों को खाली करते समय बर्बादी को रोकना है। वहीँ परिवहन विभाग कई वर्षों से धड़ल्ले से बस में डीजल ढो रहा है। परन्तु समस्या समाधान के रूप में छह माह पूर्व लगाया गया डीजल पम्प अभी तक शुरू नही हुआ है। जिससे साफ दिखता है कि विभाग सरकारी इस पम्प को चलाने के हित मे नही है। इसीलिए सुप्त अवस्था मे है। परिवहन विभाग के लोगो की माने तो पम्प शुरू करने के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है। वह अभी तक नही मिला है। लोगो का कहना है कि यदि समस्त प्रक्रिया पूरी नही हुई है तो क्या यह पम्प लोगो को राजनैतिक झुनझुना पकड़ाया गया है। क्या पूर्व में अर्की बस स्टैंड से जिस तरह वर्कशाप आए मैकेनिकल सामान नालागढ़ पहुचाया गया था।उसी तरह पम्प भी उठा दिया जाएगा।
आर एम सोलनसुरेन्द्र राजपूत का कहना है कि पम्प चालू करने में फॉर्मेलिटी बहुत होती है। लगभग दो सप्ताह के भीतर पम्प चालू हो जाएगा।

Leave a Reply