बद्दी
पवन सिंघ
बद्दी में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं, जहाँ स्थानीय निवासी बलवीर सिंह पर अज्ञात हमलावर ने फायरिंग कर दी। हमलावर ने नज़दीक से तीन गोलियां चलाईं, जिससे बलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बद्दी के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हमलावर की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है





