June 19, 2025 12:07 am

कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़ें सम्पुर्ण राशिफ़ल

[adsforwp id="60"]

राशिफ़ल(भार्गव)

मेष
13-12-2024

♈ मेष :

मेष राशि के लिए आज का दिन जोश और उत्साह से भरपूर रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में काफी सक्रिय रहेंगे और हर काम पर अपनी पैनी नजर रखेंगे। जिससे आपका काम सुचारू रूप से चलेगा और आपके दुश्मन भी आपकी नजरों से बच नहीं पाएंगे, इसलिए आज आपका कोई भी काम नहीं बिगड़ेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार के मामले में आज का दिन आपका सुखद बीतेगा। पारिवारिक व्यवसाय करने वाले लोगों को आज मनचाही सफलता मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से मानसिक परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली अंक: 5

शुभ रंग : हरा

वृष
13-12-2024

♉ वृषभ :

वृषभ राशि के लिए आज का दिन सेहत के मामले में सचेत रहने की सलाह दे रहा है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। आज आप अपने सांसारिक सुखों पर भी कुछ पैसे खर्च करने के बारे में सोचेंगे। वस्त्र और शौक मौज की चीजों की आप खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन करियर कारोबार के मामले में आपके लिए सलाह है कि आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहें। जोखिम वाले निवेश से आपको बचना चाहिए।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 7

भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

मिथुन
13-12-2024

♊ मिथुन :

आज आप अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसकी वजह से जीवनसाथी के साथ ही साथ आपके बच्चे भी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी और इसके लिए आपको गिफ्ट देना पड़ सकता है। बिजनेस में आज आपके कुछ शत्रु होंगे जो आपके मित्र बनकर आपके आसपास हो सकते हैं, इसलिए उन्हें पहचानें और इनके सामने कुछ भी बोलने से पहले विचार कर लें। व्यापार करने वाले लोगों को आज खूभ लाभ मिलेगा चंद्रमा और बुध का युति संबंध आपको अपनी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता का लाभ दिलाएगा। आपको आज कहीं से अचानक धन का लाभ भी मिल सकता है।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

कर्क
13-12-2024

♋ कर्क :

कर्क राशि के लिए आज का दिन सुखद बीतेगा। वैवाहिक जीवन में आपका जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आपको आज सेहत के प्रति ध्यान रखने की जरूरत है। कफ जनित समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। आपके लिए जरूरी है कि आप आज विवादित मामलों से दूर रहें और दूसरों के मामले में पंच बनने से बचें नहीं तो खुद लपेटे में आ जाएंगे। पारिवारिक बिजनस में आपको जीवनसाथी के सहयोग से लाभ मिलेगा। लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन इस कार्य के लिए अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

सिंह
13-12-2024

♌ सिंह :

सिंह राशि के लिए आज का दिन कह रहा है कि आपके विरोधी आज सक्रिय नजर आएंगे, लेकिन आपको उनसे भयभीत होने की जरूरत नहीं है। आप अपना काम ईमानदारी से कीजिए और लक्ष्य पर फोकस रखिए कोई आपका कोशिश करके भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। आज शाम को आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपको अपने मन की बात सोच समझकर ही किसी से शेयर करनी होगी नहीं तो लोग आपकी भावुकता और अच्छाई का फायदा उठा सकते हैं। लव लाइफ के मामले में सितारे बताते हैं कि लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 3

भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

कन्या
13-12-2024

♍ कन्या :

सितारे कह रहे हैं कि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों से समर्थन और सहयोग दोनों मिलेगा जिससे इनकी परेशानी और दुविधा दूर होगी। छात्र किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो आज का दिन उनके लिए अच्छा रहेगा। आज आप किसी की सलाह पर अपना पैसा निवेश करते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है इसलिए दूसरों की बातों में आकर धन निवेश करने से आपको बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन के मामले में आपको सुख की प्राप्ति होगी। महिलाओं को मायके की ओर से लाभ और शुभ सूचना मिल सकती है। यात्रा की प्लानिंग भी हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 7

भाग्यशाली रंग: पीला रंग

तुला
13-12-2024

♎ तुला

तुला राशि के जातक आज आज अगर आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको अपनी बुद्धि और कलात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। आज आप अपने बिजनेस के लिए अपने पिता अथवा अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार में कोई विवाद की स्थिति बनती है तो आपको इनसे दूर रहना चाहिए, और जब तक पूछा न जाए कोई भी सलाह देने की गलती न करें। आपके लिए आज सलाह है कि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आर्थिक लेन देन करने से बचें।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

वृश्चिक
13-12-2024

♏ वृश्चिक :

आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाए रखने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। किसी निकट संबंधी को लेकर आपका मूड खराब हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। लेकिन पारिवारिक समस्याओं के कारण आप थोड़े चिंतित रहेंगे। बिजनस के मामले में आज का दिन लाभप्रद होगा। लेकिन शेयर बाजार में निवेश संभलकर करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग

धनु
13-12-2024

♐ धनु :

आज का दिन धनु राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। आज आपके घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक साथ नजर आएंगे। परिवार में आपसी सहयोग और तालमेल बना रहेगा। अगर आज आप किसी संस्था, बैंक आदि से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। नौकरी और कारोबार के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं अथवा नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उन्हें आज नया अवसर मिल सकता है। आपको अधिकारी वर्ग से मार्गदर्शन और अपेक्षित सहयोग मिल सकता है।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: लाल रंग

मकर
13-12-2024

♑ मकर :

मकर राशि के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। सितारे कहते हैं कि, आज आप जो भी काम करेंगे, उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपका कोई मित्र शाम को आपसे मिलने आ सकता है, जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। लेकिन आज आपकी राशि से द्वादश भाव में बना बुध और चंद्रमा का संयोग आपको आर्थिक मामलों में उलझाएंगे। सेहत भी आपका नरम रह सकता है। आज आपका किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है, इससे बचना है तो वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। साथ ही आज आपको सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 8

भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

कुंभ
13-12-2024

♒ कुंभ :

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। किसी से उधार लेन देने से आपको बचना होगा नहीं तो आपका पैसा डूब सकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे, घर में उत्साव और मनोरंजन का माहौल बन सकता है। वैसे आज आपको चोट लगने की भी आशंका है इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए। आपका बनता हुआ काम भी आज अटक सकता है।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

मीन
13-12-2024

♓ मीन :

मीन राशि के जातकों के लिए आज सितारे कहते हें कि आपके लिए दिन हर तरह से फायदेमंद रहेगा। आप जिस भी क्षेत्र में दिल लगाकर प्रयास करेंगे उसमें आपको पूरी सफलता मिेलेगी। अच्छी बात यह भी है कि आप शुभ स्थिति का लाभ उठाने के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आएंगे। कोई डील जो आपकी अटक रही थी वह भी आज आप फाइनल हो सकती है। आपको अपने रिश्तेदारों या दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। आज आपके पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध बेहतर होंगे, शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। कुछ जरूरी चीजों पर आपका धन आज खर्च होगा जिससे खर्च के बाद भी आपको उसका मलाल नहीं रहेगा।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: हरा रंग

Leave a Reply