June 19, 2025 12:46 am

कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़े अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

[adsforwp id="60"]

राशिफ़ल(भार्गव)

मेष
01-01-2025

♈ मेष :

साल 2025 का पहला दिन मेष राशि के लिए, सितारे कहते हैं कि, आज आज का दिन आपको सावधानी से व्यतीत करना चाहिए क्योंकि आप अपने या किसी और के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। वैसे सितारे कहते हैं दिन की शुरुआत से ही जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में सुधार दिखेगा। आपका ध्यान महत्वपूर्ण कार्यों की बजाय मनोरंजन पर रहेगा। यात्रा के भी योग हैं, हो सके तो टालें, काम में नुकसान के साथ-साथ सेहत भी खराब हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ भावनात्मक संबंध बेहतर होगा और आपसी स्नेह सहयोग बना रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली अंक: 5

भाग्यशाली रंग : लाल

वृष
01-01-2025

♉ वृषभ :

साल 2025 का पहला दिन वृषभ राशि के लिए सितारे कहते हैं कि, आज आप अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए खरीदारी पर खर्च करेंगे। व्यवसाय में अचानक वृद्धि होने से व्यवसायी वर्ग अधिक व्यस्त रहेगा, आर्थिक लाभ होने से मन आपका आनंदित होगा। सामाजिक जीवन में लोगों से आपका मेलजोल बढ़ेगा। आज आपके व्यवहार में नरमी के कारण लोग आपकी तारीफ करेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों के आगमन से चहल पहल की स्थिति बनी रहेगी। दोपहर के बाद आप काम से समय निकालकर दोस्तों और परिचितों के साथ खुशी के पल बिताएंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली अंक: 2

भाग्यशाली रंग : सफेद

मिथुन
01-01-2025

♊ मिथुन :

साल के पहले दिन मिथुन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आपका दिन आज उथल पुथल वाला रहेगा। आप आज अपनी कुछ जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आर्थिक लेनदेन और निवेश से आपको लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से कुछ कहासुनी हो सकती है। वैचारिक मतभेद होने की आशंका है। सेहत के मामले में दिन आपका सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में आप संयम से काम लेंगे। कारोबारी वर्ग के जातकों की कमाई अच्छी रहेगी, लेकिन आलस्य आज हावी रहेगा जिससे अवसर का पूरा लाभ नहीं ले पाएंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली अंक : 1

भाग्यशाली रंग : लाल

कर्क
01-01-2025

♋ कर्क :

आज का दिन आपकी राशि के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी खूबसूरत यात्रा पर जा सकते हैं। आप पाएंगे कि भाग्य आपके साथ खड़ा है। आप हर काम में सफल होंगे। मेहनत रंग लाती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। आज खर्चों की अधिकता रहेगी। कहीं दूर की यात्रा आपके लिए आनंददायक साबित होगी। किसी से अनावश्यक झगड़े में न पड़ें। आज कर्ज की वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेंगी। आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज आपको चोट और रोग से बचना चाहिए। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। आप अपने सोचे हुए कार्यों में सफल होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली अंक: 9

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

सिंह
01-01-2025

♌ सिंह :

साल 2025 का पहला दिन सिंह राशि के लिए सितारे कहते हैं कि,आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक और लाभप्रद रहेगा। आप आज जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे। परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आज आज परिवार और उन लोगों के साथ समय बिताएंगे जो आपसे प्यार करते हैं। उनके साथ समय बिताने से आपको खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक रहेगी लेकिन फिर भी आप काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। किसी पुराने रुके हुए काम के पूरा होने से आर्थिक लाभ हो सकता है। आज आपको बुरी संगति से बचना चाहिए। आपको अनावश्यक खर्च से भी आज बचने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी चिंता समाप्त होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली अंक: 2

भाग्यशाली रंग : सफेद

कन्या
01-01-2025

♍ कन्या :

साल 2025 का पहला दिन कन्या राशि के लिए अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। आज आप कार्यक्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। परिवार में कई लोगों का आगमन हो सकता है, मेहमान या मित्र के आगमन से घर का माहौल बेहतर रहेगा। आपकी लव लाइफ में आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे और अपने सभी काम उत्साहपूर्वक करेंगे। आज विलासिता पर खर्च होगा। व्यापार में नई योजनाओं का भाग्यशालीारंभ कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली अंक: 3

भाग्यशाली रंग : पीला

तुला
01-01-2025

♎ तुला

साल 2025 का पहला दिन तुला राशि के लिए अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन प्रेम और सुख पाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी प्रगति का योग बना हुआ है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है, सोच समझकर ही कोई जवाब दें। मित्रों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे लेकिन सतर्क रहें आपस में किसी बात को लेकर मतभेद भी हो सकता है। तुला राशि के कारोबारियों का कारोबार आज अच्छा चलेगा। सामाजिक कार्यों और मामलों में रुचि लेंगे। लेकिन संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली अंक : 1

भाग्यशाली रंग : लाल

वृश्चिक
01-01-2025

♏ वृश्चिक :

आज साल का पहला दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए प्रेम और खुशियां लेकर आया है। भाई-बहनों से रिश्ते बेहतर होंगे। पारिवारिक जीवन आपका सुखमय रहेगा। मेहमानों का आगमन हो सकता है। परिवार में कोई पार्टी हो सकती है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रयासों के अनुरूप सफलता मिलेगी। सलाह है कि, वाहन सावधानी से चलाएं। आप पार्टी व पिकनिक का आनंद उठाएंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। विरोधियों पर विजय पाएंगे और रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली अंक: 9

भाग्यशाली रंग: नारंगी

धनु
01-01-2025

♐ धनु :

साल 2025 का पहला दिन धनु राशि के लिए पारिवारिक स्तर पर काफी बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा। हर काम में आपको उनका सहयोग मिलेगा। खर्चे थोड़े बढ़ेंगे, फिर भी आप आज का आनंद उठाएंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से कई नए कार्य पूरे करेंगे, जिससे आपको प्रशंसा मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रह सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली अंक: 5

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

मकर
01-01-2025

♑ मकर :

साल 2025 का पहला दिन मकर राशि के लिए आय में वृद्धि कराने वाला होगा। आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे और परिवार में भी खुशियां रहेंगी। संपत्ति से लाभ मिल सकता है। आपको अपने ऑफिस के काम से यात्रा का संयोग बन सकता है। इसके अलावा आपको आज लव लाइफ में अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा और वे आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके सभी प्रयास सफल होंगे। आज आपका कारोबार भी अच्छा चलेगा। पैतृक संपत्ति से सुख और लाभ पा सकते हैं। सलाह है कि जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद से बचने के लिए वाणी संयमित रखें।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली अंक: 9

भाग्यशाली रंग : पीला

कुंभ
01-01-2025

♒ कुंभ :

साल 2025 का पहला दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता लेकर आया है। किसी बात के लिए आपकी काफी सराहना होगी और आपका प्रभाव एवं रुतबा बढ़ेगा। आय में भी वृद्धि का सुखद संयोग बन रहा है। आज आप विलासिता पर जमकर खर्च करेंगे और सुख पूर्वक जीवन व्यतीत करेंगे। लेकिन किसी बात को लेकर परिवार में कुछ तनाव भी हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आपको भाग्यशाली समाचार मिलेगा। अध्यात्म और विज्ञान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी और राजनीति के क्षेत्र में भाग्योदय की संभावना है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली अंक: 2

भाग्यशाली रंग : सफेद

मीन
01-01-2025

♓ मीन :

मीन राशि वालों के लिए आज साल का पहला दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आप मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे लेकिन थोड़े भावुक भी रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी को स्नेह और प्यार देंगे। दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहतर हो सकता है। यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो आपका प्रिय भी आपको ढेर सारी खुशियां देगा। कार्यस्थल पर स्थिति बेहतर होंगी। बच्चों से स्नेह सहयोग पाएंगे। कुल मिलाकर आपका दिन काफी बेहतर रहने वाला है। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आर्थिक उन्नति के संबंध में भाग्यशाली समाचार प्राप्त होंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली अंक : 1

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

Leave a Reply