April 30, 2025 2:30 am

अर्की अस्पताल में लंबे समय से एनेस्थिसिया विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ के ना होने से विभाग व स्थानीय नेताओं के खिलाफ लोगो मे भारी रोष।

[adsforwp id="60"]

अर्की/शहनाज़

अर्की अस्पताल में लंबे समय से एनेस्थिसिया विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ के ना होने के चलते क्षेत्र में विभाग व स्थानीय नेताओं के खिलाफ भारी रोष पनप रहा है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार हड्डी रोग विशेषज्ञ पदोन्नति के चलते स्थानान्तरित हुए है एवम एनस्थिसिया विशेषज्ञ विशेषज्ञ का स्थानांतरण होने के पश्चात आज तक किसी की भी प्रतिनियुक्ति नही हुई है। जिसके चलते मरीजो व तीमारदारों को शिमला या सोलन के धक्के खाने के साथ ही आर्थिक नुकसान भी सहना पड़ा रहा है।
ज्ञात रहे कि अर्की अस्पताल में प्रसूता महिलाओं के साथ पेट की बीमारी से पीड़ित लोग भी स्वास्थ्य लाभ हेतु बाहरी पंचायतों से भी आते है। लेकिन एन्सस्थिसिया विशेषज्ञ के ना होने पर सर्जन को मायूस होकर उन्हें शिमला या सोलन रेफर करना पड़ता है। इसी तरह हड्डी रोग पीड़ित भी केवल एक्सरे करवा कर बीमारी जान कर शिमला या सोलन जाने के लिए मजबूर है। इससे शिमला व सोलन अस्पतालों में भी मरीजो का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगो का कहना है कि स्थानीय विधायक के संज्ञान में यह बात है। उसके बावजूद आज तक महिलाओं व पुरुषों की सर्जरी के लिए आवश्यक एनस्थिसिया विशेषज्ञ एवम हड्डी रोग विशेषज्ञ अस्पताल में नियुक्त नही हो पाया है। जबकि अर्की अस्पताल राष्ट्रीय राजमार्ग से कुछ ही दूरी पर है।तथा कोई भी हादसा होने पर सबसे पहले अर्की अस्पताल ही नजदीक पड़ता है। क्योकि सोलन या शिमला लगभग 45 किलोमीटर की
जिसके चलते अर्की अस्पताल केवल रैफर करने वाला यूनिट ही रह गया है। चर्चा का विषय इस लिए है। जब अर्की के विधायक के पास स्वास्थ्य विभाग की कमान थी तो अर्की अस्पताल में चिकित्सकों की कमी नही होती थी।
अर्की क्षेत्रवासियों की मुख्य मंत्री,स्वास्थ्यमंत्री व स्थानीय विधायक से मांग है।कि शीघ्र अर्की अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की जाए।
प्रदीप शर्मा(एम ओ इंचार्ज अर्की अस्पताल):- इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।

Leave a Reply

Recent News

Advertisement