Month: July 2024

  • दो अगस्त शुक्रवार को दाड़लाघाट,ग्याना व चंडी के  इलाकों में रहेगी  बिजली गुल

    दो अगस्त शुक्रवार को दाड़लाघाट,ग्याना व चंडी के  इलाकों में रहेगी  बिजली गुल

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के तहत 11 केवी दाड़लाघाट,ग्याना व चंडी फीडर में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते दो अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग दाड़ला के सहायक अभियंता सचिन आर्य ने बताया कि इस दौरान दो अगस्त को विद्युत अनुभाग दाड़लाघाट,ग्याना व चंडी के सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि विद्युत लाइन का मरम्मत का कार्य मौसम पर निर्भर करेगा। उन्होंने बताया कि समय सीमा को रख रखाव के कार्य अनुसार समायोजित किया जा सकता है।

  • भगत सिंह विकास युवा क्लब शिवनगर ने किया लोगो को नशे के खिलाफ जागरूक

    भगत सिंह विकास युवा क्लब शिवनगर ने किया लोगो को नशे के खिलाफ जागरूक

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत दाउटी के गांव दात्ती घमराडूआ में भगत सिंह विकास युवा क्लब शिवनगर के तत्वावधान में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत दात्ती घमराड़ूआ वार्ड सदस्या हेमलता विशेष तौर पर उपस्थित रही। क्लब के प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि युवा सेवा एवं खेल विभाग सोलन के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य गांव के युवाओं और बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। बच्चों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए स्लोगन और पोस्टर बनाए,जिससे लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। वार्ड सदस्या हेमलता ने युवाओं को इस नेक कार्य के लिए प्रोत्साहित किया और समाज में नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी उपस्थित जनों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। शिविर में शालिनी,नमन,महेश,हितेश,निशांत,तरुण,नीरज,राज,लक्ष्य,काजल,पायल,जागृति सहित अन्य बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

  • महिला मंडल छिब्बर की महिलाओं ने ध्यानपुर गांव के डैम के आस पास खाली पड़ी भूमि पर किया पौधारोपण

    महिला मंडल छिब्बर की महिलाओं ने ध्यानपुर गांव के डैम के आस पास खाली पड़ी भूमि पर किया पौधारोपण

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    घणागुघाट पंचायत के अंतर्गत महिला मंडल छिब्बर की महिलाओं ने ध्यानपुर गांव के डैम के आस पास खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण का कार्य किया। महिला मंडल छिब्बर की प्रधान सरला ठाकुर ने बताया कि इन दिनों वन महोत्सव कार्यक्रम के चलते महिला मंडल की समस्त महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण की योजना बनाई और ध्यानपुर गांव के पास बने डैम के समीप खाली पड़ी भूमि पर उन्होंने बीडीसी सदस्या दीपिका तथा पंचायत उपप्रधान प्रवीण कुमार की देख रेख में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे। इन पौधों में कायल (केलो),डोडणो,झड़िनु तथा दाड़ू के लगभग 150 पौधे लगाए गए। सरला ठाकुर ने कहा कि उनका महिला मंडल ऐसे सामाजिक तथा जागरूकता कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता है ताकि सभी लोग वन महोत्सव के महत्व को समझ सकें और पर्यावरण संरक्षण हेतु अपना योगदान दे सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुसुम लता,रीता,लीला,ज्योति,जया,वीना,सरला ठाकुर,दीपिका तथा प्रवीण कुमार ने अपना सहयोग दिया।

  • कल के लिये पंचांग

    कल के लिये पंचांग

    हिमाचल आजतक

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :01 – 08 – 2024(गुरुवार)
    सूर्योदय :06.01 AM
    सूर्यास्त :07.04 PM
    सूर्य राशि :कर्क
    चन्द्रोदय :2:38 AM
    चंद्रास्त :4:58 PM
    चन्द्र राशि :मिथुन
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2081
    अमांत महीना : आषाढ़ 27
    पूर्णिमांत महीना :श्रावण 11
    पक्ष :कृष्ण पक्ष 12
    तिथि :द्वादशी 03:29 PM तक, बाद में त्रयोदशी
    नक्षत्र :म्रृगशीर्षा 10:24 AM तक, बाद में आद्रा
    योग :व्याघात 12:49 PM तक, बाद में हर्षण
    करण :तैतिल 03:29 PM तक, बाद में गर 03:25 AM तक, बाद में वणिज
    राहु काल :1.30 PM – 3.00 PM
    कुलिक काल :9.00 AM – 10.30 AM
    यमगण्ड :6.00 AM – 7.30 AM
    अभिजीत मुहूर्त :12:07 PM – 12:59 PM
    दुर्मुहूर्त :10:22 AM – 11:14 AM, 03:35 PM – 04:28 PM

  • प्लास्टिक के लंच बॉक्स में आप भी रखते हैं गर्म खाना? जान लें इसके 3 नुकसान

    प्लास्टिक के लंच बॉक्स में आप भी रखते हैं गर्म खाना? जान लें इसके 3 नुकसान

    हिमाचल आजतक

    1. हानिकारक रसायनों का रिसावम : कुछ प्लास्टिक के लंच बॉक्स में BPA (Bisphenol A) जैसे हानिकारक रसायन होते हैं। जब इन बॉक्सों में गर्म खाना रखा जाता है, तो ये रसायन खाने में रिस सकते हैं। BPA का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है और यह कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा है, जैसे कि हार्मोनल असंतुलन, मोटापा और कैंसर।
    2. प्लास्टिक का पिघलना : कुछ प्लास्टिक के लंच बॉक्स कम तापमान पर पिघल सकते हैं। जब इन बॉक्सों में गर्म खाना रखा जाता है, तो प्लास्टिक पिघल सकता है और खाने में मिल सकता है। यह खाने को दूषित कर सकता है और स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकता है।
    3. बैक्टीरिया का प्रजनन : प्लास्टिक के लंच बॉक्स में गर्म खाना रखने से बैक्टीरिया का प्रजनन हो सकता है। यह खाने को खराब कर सकता है और बीमारियों का कारण बन सकता है।

    सुरक्षित विकल्प:

    1. स्टील या ग्लास के लंच बॉक्स : स्टील या ग्लास के लंच बॉक्स गर्म खाने के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प हैं। ये रसायन मुक्त होते हैं और गर्म तापमान को सहन कर सकते हैं।
    2. BPA-मुक्त प्लास्टिक के लंच बॉक्स : अगर आप प्लास्टिक के लंच बॉक्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो BPA-मुक्त बॉक्स चुनें। ये बॉक्स गर्म खाने के लिए सुरक्षित होते हैं।
    3. खाद्य-ग्रेड प्लास्टिक के लंच बॉक्स : खाद्य-ग्रेड प्लास्टिक के लंच बॉक्स गर्म खाने के लिए सुरक्षित होते हैं। ये बॉक्स FDA (Food and Drug Administration) द्वारा स्वीकृत होते हैं और इनमें हानिकारक रसायन नहीं होते हैं।

    ऐसे और भी कई आयुर्वेद में बताये गए एवं माने हुए सुप्रसिद् व रोजमर्रा जीवन में काम आने वाले कारगर नुस्ख़े पढ़ने और लाभ प्राप्त करने के लिए अर्की आजतक फॉलो करें

  • कैसा रहेगा आज का दिन पढ़े सम्पूर्ण राशिफल

    कैसा रहेगा आज का दिन पढ़े सम्पूर्ण राशिफल

    हिमाचल आजतक

    आज के लिए आपका राशिफल (31-07-2024)

    मेष
    31-07-2024

    आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला होगा। आप कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और कुछ समस्याओं को अपने आप ही सुलझा लेंगे, लेकिन आप किसी गलत बात के लिए हां ना करें। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से पूरा हो सकता है। आपको माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : गेरुआ रंग


    वृष
    31-07-2024

    आज का दिन आपके लिए शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपकी आज बाहर किसी अजनबी से झड़प हो सकती है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों में ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको समस्या आ सकती है। आपको माता-पिता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा, नहीं तो उनकी ढील आपको कोई ठेस पहुंच सकती है। आपका किसी नई प्रॉपर्टी आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहना होगा, नहीं तो विरोधी आज आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग


    मिथुन
    31-07-2024

    आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी होगी। प्रॉपर्टी में आप किसी डील को बहुत ही सोच विचारकर फाइनल करें, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपका धर्म और अध्यात्म के कार्यों की ओर रुझान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपको अत्यधिक काम के कारण हाथ पैरों में दर्द, शारीरिक, थकान आदि जैसी समस्या हो सकती है

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग


    कर्क
    31-07-2024

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा, जिसे आपको खुशी होगी और मन मुताबिक काम मिलने से आप फूले नहीं समाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो उन्हें नौकरी से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। आपका जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, नहीं तो बेवजह का लड़ाई झगड़ा परिवार में अशांति का माहौल बन सकता है। आपको किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनानी होगी।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग


    सिंह
    31-07-2024

    आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होंगी और आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय कर रहे लोग किसी को पार्टी बनाने से बचे, नहीं तो उन्हें धोखा दे सकता है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग


    कन्या
    31-07-2024

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में यदि कोई सदस्य नौकरी में कार्यरत है, तो वह परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकता है। आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको राजनीति में हाथ बहुत ही सोच विचारकर आजमाना होगा, नहीं तो कोई आपकी छवि खराब कर सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग


    तुला
    31-07-2024

    आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में किसी को पार्टनर बनाने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें और अत्यधिक तले हुए भोजन से परहेज रखें, नहीं तो पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में यदि कोई जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपके कुछ विरोधी भी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपकी तरक्की के मार्ग में अनेकों बाधाएं आएंगे, लेकिन फिर भी आप उसे पारकर कर आसानी से आगे बढ़ सकेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग


    वृश्चिक
    31-07-2024

    आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। यदि आपने किसी बीमारी में लापरवाही की थी, तो वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है और आप अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें। किसी कानूनी मामले में आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार में आपको अपने किसी मित्र से धन उधार लेना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ हो सकता है, जिसके बाद उनका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। जीवनसाथी से आपकी किसी छोटी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग


    धनु
    31-07-2024

    आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपका कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है और परिवार में लोग आपसे किसी काम को करने के लिए मदद मांग सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार में यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज पूरा होगा और आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कोई चिंता चल रही थी, तो वह समाप्त होगी, क्योंकि आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग


    मकर
    31-07-2024

    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई आवश्यक काम आज आपके किसी विरोधी के कारण रुक सकता है, जिससे आपको परेशानी होगी और आपका मन भी दुखी रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो अक्समात खराबी के कारण आपके ऊपर खर्चे आ सकता है। परिवार में चल रही अनबन को आज घर से बाहर ना जाने दे, नहीं तो कोई इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेगा। आपको संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग


    कुंभ
    31-07-2024

    आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपका अपने किसी परिजन से किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। यदि आपकी तरक्की के मार्ग में कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर होंगी। आप किसी नए काम की शुरुआत अभी कर सकते हैं। आप किसी व्यक्ति से यदि धन उधार लेंगे, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी भी आपके किए गए कामों से प्रसन्न रहेंगे, जिसमें आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। यदि किसी बात को लेकर कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : हल्का लाल रंग


    मीन
    31-07-2024

    आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र के कामों के उधेड़बुन में ही लगा रहेगा और आप अपनी संतान के लिए किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं, लेकिन उसे चलाने में आज आप सावधानी बरतें। माताजी को कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उनके कष्टों में काफी हद तक सुधार होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। परिवार में लोग आपसे सलाह लेंगे और उस पर अमल अवश्य करेंगे, लेकिन आप किसी की कहीसुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग


  • कल के लिये पञ्चाङ्ग

    कल के लिये पञ्चाङ्ग

    हिमाचल आजतक

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :31 – 07 – 2024(बुधवार)
    सूर्योदय :06.01 AM
    सूर्यास्त :07.05 PM
    सूर्य राशि :कर्क
    चन्द्रोदय :1:44 AM
    चंद्रास्त :3:58 PM
    चन्द्र राशि :वृषभ 10:15 AM तक, बाद में मिथुन
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2081
    अमांत महीना : आषाढ़ 26
    पूर्णिमांत महीना :श्रावण 10
    पक्ष :कृष्ण पक्ष 11
    तिथि :एकादशी 03:55 PM तक, बाद में द्वादशी
    नक्षत्र :रोहिणी 10:12 AM तक, बाद में म्रृगशीर्षा
    योग :ध्रुव 02:13 PM तक, बाद में व्याघात
    करण :बालव 03:56 PM तक, बाद में कौलव 03:39 AM तक, बाद में तैतिल
    राहु काल :12.00 PM – 1.30 PM
    कुलिक काल :10.30 AM – 12.00 PM
    यमगण्ड :7.30 AM – 9.00 AM
    अभिजीत मुहूर्त :-
    दुर्मुहूर्त :12:07 PM – 12:59 PM

  • बटोटा गावं में दिन दहाड़े लाखो के गहनों को चुरा ले गया शातिर ।जेवरों सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर गया चोर।

    बटोटा गावं में दिन दहाड़े लाखो के गहनों को चुरा ले गया शातिर ।जेवरों सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर गया चोर।

    हिमाचल आजतक
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    बटोटा गांव के प्रकाश के घर से शातिर चोर ने लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।घटना के दौरान प्रकाश खेतों में स्प्रे कर रहा था व उसकी घरवाली किसी कार्य से बड़लग गई हुई थी। शातिर चोर द्वारा घर पर किसी के न होने पर कमरे के अंदर ट्रंक अलमारी के ताले तोड़ सोमवार को दिन दहाड़े प्रकाश के घर से लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।दोपहर करीब 12 बजे जब प्रकाश की घरवाली वापिस घर पहुंची,तो उक्त चोर को उसके आने की भनक लग गई ओर चोर वंहा से उक्त महिला को धक्का देकर गहनों व कीमती सामान ले कर रफ्फू चक्कर हो गया।
    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अलमारी व ट्रंको के ताले तोड़ कर लाखो के गहनों पर चोर हाथ साफ कर गया।
    इस चोरी की घटना पर कोई भी पुलिस अधिकारी फ़िलहाल कुछ भी बयान देने से कतरा रहे हैं। पता चला है कि पुलिस की टीम शक के आधार पर कई स्थानो पर दबिश दे रही है। दिन दीहाड़े चोरी की इस घटना से क्षेत्र वासी सहमे हुए है।

  • वृक्षारोपण वर्तमान का भविष्य के लिए एक बेहतरीन उपहार – संजय अवस्थी

    वृक्षारोपण वर्तमान का भविष्य के लिए एक बेहतरीन उपहार – संजय अवस्थी

    हिमाचल आज तक (ब्यूरो) अर्की

    मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है और पौधों की देखभाल करना समाज के सभी लोगों का कर्तव्य है ताकि आने वाला कल हरा-भरा बन सके। संजय अवस्थी आज ग्राम पंचायत सरयांज के पम्बड़ क्षेत्र में वन विभाग के वन मण्डल कुनिहार, वन परिक्षेत्र दाड़लाघाट द्वारा आयोजित 75वें मण्डल स्तरीय वन महोत्सव की अध्यक्षता कर रहे थे।
    संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री वन सम्वर्धन योजना के अंतर्गत पम्बड़ क्षेत्र का 05 हैक्टेयर क्षेत्र चिन्हित कर वर्ष 2024-25 में विभिन्न प्रजातियों जैसे दाडू, आम्बला, बेहड़ा, देवदार, बाण इत्यादि के लगभग 5500 पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक ही दिन पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण करने का, एक ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण निर्णय है जिससे जहां वन संरक्षण में सहायता मिलेगी तथा वहीं लोग पौधे रोपित करने के लिए प्रोत्साहित भी होंगे।
    उन्होंने कहा कि पौधा रोपित करने से न केवल पर्यावरण संरक्षण होगा बल्कि आज लगाए गए पौधे भविष्य में पेड़ बनकर भावी पीढ़ी के लिए एक स्वच्छ वातावरण तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण वर्तमान का भविष्य के लिए एक बेहतरीन उपहार साबित होगा। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही आवश्यक नहीं बल्कि पौधे की देखभाल भी आवश्यक है ताकि वह पौधे भविष्य में पेड़ बनकर पर्यावरण को हरा-भरा बना सके। उन्होंने स्थानीय लोगों से रोपित किए गए पौधों की देखभाल करना का आग्रह भी किया।
    संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास की अनेक योजनाएं आरम्भ की गई हैं। उन्होंने कहा कि पिपलूघाट के समीप सवावा गांव से बाड़ीधार तक रोप-वे एवं केबल कार की स्थापना पर लगभग 150 करोड़ रुपए व्यय होंगे जिसकी शीघ्र की डी.पी.आर. बनकर तैयार हो जाएगी। यह परियोजना रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगी और अर्की विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करेगी।
    उन्होंने कहा कि 2.10 करोड़ रुपए से इंप्रूवमेंट और डिस्ट्रीब्यूशन सरयांज एंड मैटरनी पेयजल योजना का प्रारूप बनाकर नाबार्ड को प्रेषित कर दिया गया है। इस पेयजल योजना से लोगों की पेयजल समस्या का निदान होगा। उन्होंने कहा कि मनोल-ठोल-पम्बड़ मार्ग के 1.57 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जा चुके है और इसका निर्माण कार्य शीघ्र ही आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने बाड़ीधार मेले को ज़िला स्तरीय करवाने का आश्वासन भी दिया।
    संजय अवस्थी ने ठंगर गांव तक मार्ग की एन.ओ.सी. उपलब्ध करवाने के उपरांत सम्पर्क मार्ग निर्माण के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की।
    मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, ग्राम पंचायत सरयांज के प्रधान रमेश ठाकुर, ग्राम पंचायत धुन्धन की प्रधान शकुंतला, ग्राम पंचायत सरयांज के उप प्रधान प्रकाश गौतम, जिला कांग्रेस के महासचिव राजेंद्र रावत, ब्लॉक कांग्रेस अर्की के पूर्व अध्यक्ष रमेश ठाकुर, महिला मण्डल पम्बड़ की प्रधान कांता शर्मा, बीडीसी सदस्य रीता ठाकुर, अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी (ना.) अर्की यादविंदर पाल, खण्ड चिकित्सा अधिकारी अर्की तारा चंद नेगी, पुलिस उपाधीक्षक दाड़लाघाट संदीप शर्मा, वनमण्डलाधिकारी राज कुमार शर्मा, डीएफओ कुनिहार राजकुमार शर्मा, सहायक संरक्षक सोलन विक्रम, रैंज ऑफिसर संयम तथा किशोर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण उपस्थित थे।

  • अस्वस्थ व बढ़ती उम्र के चलते कुनिहार विकास सभा के प्रधान ने दिया इस्तीफा।

    अस्वस्थ व बढ़ती उम्र के चलते कुनिहार विकास सभा के प्रधान ने दिया इस्तीफा।

    हिमाचल आजतक
    कुनिहार

    कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तंनवर द्वारा अपने अस्वस्थ होने व बढ़ती उम्र के कारण कुनिहार विकास सभा से अपना इस्तीफा दे दिया है। यह विकास सभा 35 सालों से रजिस्टर सभा है। जिसका संचालन करने के लिए बहुत से बुद्धिजीवी शख्सियत ने इसमें अपना योगदान दिया है जिन में से बहुत से लोग इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं यह कुनिहार विकास सभा उन लोगों ने इतने वर्ष पहले कुनिहार के विकास कार्यों को करने के लिए बनाई वह रजिस्टर की जबकि उस वक्त कुनिहार एक देहात के रूप में मौजूद था इसके बाद समय आने पर आज यह कुनिहार बहुत बड़ा व्यावसायिक केंद्र है जहां पर प्रतिदिन करोड रुपए का व्यवसाय होता है और पूरे हिमाचल व अन्य प्रदेशों में इसकी गणना की जाती है। मुझे इस विकास सभा का कार्य बतौर प्रधान 14 साल पहले सोपा गया था उसे वक्त ना इतना मीडिया का प्रभाव था जबकि यह सभा अपने आप में गुमनाम की तरह पड़ी थी जिसे मैंने अपने कार्यकाल में मीडिया बंधुओ के सहयोग से हर घर द्वार तक इसके विकास कार्यों को पहुंचाया और इन वर्षों में आम जनता की मांगों से विकास कार्यों की शिकायतों को दूर किया गया जिसमें सड़क पानी बिजली हॉस्पिटल स्वास्थ्य सुविधाएं जैसे कार्यों को सरकार द्वारा संबंधित विभाग द्वारा पूरा किया गया जिसमें अधिकारियों का भी योगदान रहा जिसके लिए इन विकास कार्यों को पूरा करवाने के लिए मैं उन अधिकारियों व यहां कुनिहार के स्थानीय संवाददाताओं जिनमें जिला प्रमुख भी है व अर्की के मीडिया बंधुओ सभी का बहुत आभारी हूं खासकर अर्की से श्री सुरेंद्र शर्मा जी जो पंजाब केसरी के वरिष्ठ संवाददाता है जिन्होंने समय पर हमारी मांगों को अपने अखबार व इलेक्ट्रिसिटी मीडिया द्वारा सरकार तक पहुंचाया । इन सभी के प्रयास से सभी विकास कार्य होते रहे और मैंने भी इन 14 सालों में राजनीतिगय निडरता से लोगों के काम करवाएं ।
    मैं भविष्य में भी यह आशा करता हूं कि इस विकास सभा को और मजबूती से संचालन किया जाए और लोगों की शिकायतों को इसके द्वारा निडर होकर दूर किया जाए।