Month: June 2025

  • हिमाचल प्रदेश के 9 जिलो मे फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी

    हिमाचल प्रदेश के 9 जिलो मे फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी

    सोलन
    पवन सिंघ

    हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश ने जमकर कहर बरपाया है, जिससे प्रदेश के 9 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और ऊना शामिल हैं।
    फ्लैश फ्लड के खतरे के कारण:
    भारी बारिश के कारण नदियों और नालों का जल स्तर बढ़ रहा है, जिससे फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ गया है प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाएं पेश आ रही हैं अब तक के नुकसान प्रदेश में 39 लोग विभिन्न हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं, जिनमें 20 लोग प्राकृतिक आपदा की वजह से और 19 लोग सड़क हादसों में जान गंवा चुके हैं राज्य की 129 सड़कें बाधित हो चुकी हैं और 147 बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को फ्लैश फ्लड के खतरों से एहतिहात बरतने को कहा है लोगों को नदियों और नालों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है

  • हिमाचल प्रदेश मे रेड अलर्ट वाले जिलों के स्कूल रहेंगे बंद

    हिमाचल प्रदेश मे रेड अलर्ट वाले जिलों के स्कूल रहेंगे बंद


    पवन सिंघ

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संबंधित जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा रेड अलर्ट के दृष्टिगत अपने-अपने जिलों में सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश तुरंत जारी करें। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

    प्रभावित जिले:

    • रेड अलर्ट वाले जिले: ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर
    • येलो अलर्ट वाले जिले: चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला

    सावधानियां:

    • नदियों और झरनों से दूर रहें: भारी बारिश के दौरान नदियों और झरनों के पास न जाने की सलाह दी जाती है।
    • भूस्खलन की संभावना: भूस्खलन की संभावना वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
    • आपदा प्रबंधन: प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।
      तापमान: अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सयस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है वर्षा: 24 घंटों में व्यापक वर्षा गतिविधि की संभावना है, और वर्षा की तीव्रता आज शाम से पुनः बढ़ने की संभावना है
  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    30-06-2025

    ♈ मेष :

    कार्यस्थल पर आप शानदार प्रदर्शन करेंगे और उत्साह के साथ काम करेंगे। यदि आप परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आप सफल होंगे। आपको अपने करियर को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। कई यात्राएं हो सकती हैं और वे फायदेमंद भी होंगी। वित्तीय बाधाएं जो आपको पहले झेलनी पड़ी थीं, अब समाप्त हो जाएंगी। बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है। सशस्त्र बलों में करियर की तलाश करने वालों को कुछ अतिरिक्त प्रयासों से ही सफलता मिलेगी। आप संतोषप्रद पारिवारिक जीवन एवं अच्छी शादीशुदा जिंदगी का आनंद लेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग

    वृष
    30-06-2025

    ♉वृषभ :

    आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हल्का लाल

    मिथुन
    30-06-2025

    ♊ मिथुन :

    आज व्यक्तिगतता संबंध मधुर सकते हैं। शत्रु से राहत मिलेगी। पिछले कुछ समय से चला आ रहा झंझट खत्म होने की संभावना है। अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए सावधानी पूर्वक निर्णय लें। यदि आप लेखक अथवा पत्रकार हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ व शुभ है। दफ्तर में नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। आज किसी कागजात पर हस्ताक्षर करने से बचें। मानसिक तनाव और परेशानी दूर करने के लिए आध्यात्मिकता का सहारा लेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

    कर्क
    30-06-2025

    ♋ कर्क :

    आर्थिक रूप से दिन शुभ है। आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत विकसित कर सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा और आप कठिन कार्यों को पूरा कर पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे और आपको अपने कार्य में प्रगति करने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण होगा और हर कोई परिवार में भविष्य में घटित होने वाला महत्वपूर्ण समारोह की योजना बनाने में शामिल होगा। आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई समस्या चल रही है, तो उसका सौहार्दपूर्वक हल आपके पक्ष में संभव है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

    सिंह
    30-06-2025

    ♌ सिंह :

    आप अपना ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बितायेंगे। आज आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन भी हो सकता है। आपका पैसा आते-आते कहीं रूक सकता है। हालांकि आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी। ऑफिस में आज आपके पास ज्यादा काम रहेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी लाइफ में कोई बेहतर बदलाव होगा। आपका कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने घर आ सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

    कन्या
    30-06-2025

    ♍ कन्या :

    आज आप मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। बिजनेस में आगे बढ़ेंगे। नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं। आपका कामकाज भी बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा हो सकता है। भाई-बंधुओ के साथ सम्बंधो में निकटता आएगी। शारीरिक कष्ट आपको आस्वस्थ बनाएंगे। आसपास के किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

    तुला
    30-06-2025

    ♎ तुला :

    आज आप में से कुछ के लिए इधर-उधर की भागदौड़ रहेगी। देरी और बाधाएं भी कई बार चिंता का कारण बनेंगी। धैर्य रखें, क्योंकि समय इतना भी बुरा नहीं है, जितना कि यह आपको इस समय दिख रहा है। आप खुद को व्यवस्थित रखेंगे और साहस के साथ चीजों का सामना करेंगे। आप नए संपर्क स्थापित कर पाएंगे। दोस्त सहयोग करेंगे और आपका पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। यात्रा व्यावसायिक और आर्थिक संदर्भ में यात्रा फायदेमंद रहेगी। कुछ के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। जीवन साथी से कुछ तनातनी संभव है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

    वृश्चिक
    30-06-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो सकता है। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। आप किसी काम के लिये नई योजना बना सकते हैं। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    धनु
    30-06-2025

    ♑ धनु :

    आप कुछ अच्छी योजनाएं बनाएंगे जिनसे आने वाले दिनों में आपको फायदा होने के योग हैं। आज आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। इसके साथ शक करने की अपनी आदत पर भी आज आपको कंट्रोल करना चाहिए। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। धनलाभ के आसार बन रहे हैं। भावनात्मक होकर आज कोई फैसला ना लें। प्यार के मामले में परिजनों से सहयोग मिलेगा। आप सभी मामले हल करने की कोशिश कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का लाल

    मकर
    30-06-2025

    ♑ मकर :

    आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान ठीक रखना चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं। अपने माता-पिता को कुछ उपहार दें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

    कुंभ
    30-06-2025

    ♒ कुंभ :

    आज दुष्ट व्यक्ति आप को हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इसलिए किसी से वाद-विवाद नहीं करें। कुछ मामलों में परिस्थितियां आपके अनुरूप नहीं हो पाएगी। कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझें लेने से नुकसान होने की संभावना है। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। विवाहितों को जीवनसाथी की ओर से अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। आज आपका भूमि विवाद हो सकता है। इसलिए आप इस विवाद से बचने की कोशिश करें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    मीन
    30-06-2025

    ♓ मीन :

    आज आपके लिए समय कठोर हो सकता हैं और आप कुछ काम पूरा करने में असमर्थ हो सकते हैं। व्यावसायियों को कुछ श्रम संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ वित्तीय बाधाएं हो सकती हैं और आपको अपने भुगतानों को पूरा करने में कठिनाई होगी। आपको अपने घर या कार्यालय की मरम्मत और रख-रखाव पर खर्च करना पड़ सकता है। इसके कारण आप बचत अथवा निवेश नहीं कर पाएंगे। किसी भी तरह के तर्क-वितर्क से दूर रहें। शांत और केंद्रित रहें। मित्र और शुभचिंतक अपना सहयोग देंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: सोना रंग

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घड़ियाच में अग्निशमन चौकी अर्की के अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा आग से उतपन्न हुई आपदा से निपटने के लिये एक मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घड़ियाच में अग्निशमन चौकी अर्की के अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा आग से उतपन्न हुई आपदा से निपटने के लिये एक मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन

    अर्की

    उपमंडल अर्की की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घड़ियाच में अग्निशमन चौकी अर्की के अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा आग से उतपन्न हुई आपदा से निपटने के लिये एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए अर्की शमन प्रभारी लीडिंग फायर मैंन अशोक पंवर ने जानकारी दी कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच में फायर चौकी अर्की के अग्निशमन कर्मियों व गृह रक्षा ग्यारहवीं वाहिनी की अर्की कम्पनी के गृह रक्षकों द्वारा आपदा प्रबंधन को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों को विभिन्न प्रकार की आपदा के समय अपनी व साथियों की सुरक्षा के उपाय बताए व सिखाये गए। इसी कड़ी में आग के बारे में जानकारी देते हुए सिलेंडर की आग पर काबू पाने के तरीके भी सिखाये गए। इस मौके पर 130 छात्र छात्राएं व स्कूल के सदस्य उपस्थित रहे।

  • बेतुकी बयानबाजी करने से राजनीति नहीं चमकती:केहर सिंह खाची

    बेतुकी बयानबाजी करने से राजनीति नहीं चमकती:केहर सिंह खाची

    विनोद खाची कुमारसैन

    हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री (रैंक) केहर सिंह खाची ने पलटवार करते हुए कहा कि पंडोह डैम में आई लकड़ियों को लेकर कहा कि विधायक कुलदीप राठौर पहले तत्वों को वेरीफाई कर लिया करें। उसके बाद मीडिया में अपना बयान दें। खाची ने कहा कुछ नेता बंद कमरे में बैठकर सरकार के खिलाफ बोलकर मीडिया की सुर्खियां हासिल करने पर सस्ती राजनीति करने के फिराक में रहते हैं। बिना तत्वों को जाने पंडोह डैम में बहकर आई लकड़ियों को लेकर विधायक कुलदीप राठौर ने जो बयानबाजी दी वो गैरजिम्मेदाराना है। खाची ने कहा वह खुद मौके पर गए है और सच्चाई जानने के लिए हमेशा धरातल पर जाना पड़ता है व आम जनता से मिलना पड़ता है। उन्होंने कहा बेतुकी बयानबाजी करने से राजनीति नहीं चमकती। राजनीति करने के लिए विकास व आम जनता के बीच जाना पड़ता है।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    29-06-2025

    ♈ मेष :

    व्यवसायी नई योजनाओं और साझेदारियों में प्रवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातक बैठकों और प्रस्तुतियों में भाग लेंगे जो उन्हें प्रगति देगा। आपको अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका अच्छा व्यवहार आपको दूसरों को प्रभावित करने में मदद करेगा। आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा और और शुभ घटना घटित होगी जो उत्सवों का आह्वान करेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: चांदी रंग

    वृष
    29-06-2025

    ♉वृषभ :

    आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अचानक नए स्रोतों से आपको धन लाभ होगा। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, उनको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। घर में किसी शुभ-प्रसंग का आयोजन हो सकता है। बच्चों के साथ जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, धन में वृद्धि होगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    मिथुन
    29-06-2025

    ♊ मिथुन :

    आज शुभ परिणाम प्राप्ति संभव है। आप सकारात्मक सोच रखेंगे। आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करेंगे। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। कुछ के लिए वांछित स्थानांतरण भी हो सकते हैं। यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं, तो विस्तार योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। आर्थिक लाभ होगा और आप भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे। यात्रा लाभकारी होगी। आपको अपने दोस्तों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

    कर्क
    29-06-2025

    ♋ कर्क :

    आज के दिन आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। व्यापार में धीमी गति से आपको थोड़ा परेशानी हो सकती है। आपके कुछ काम आज अटक सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी की मदद से सब कुछ ठीक जाएंगे। आपको अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैय्या अपनाने की जरूरत है। आप अपनी स्किलस को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आपको शाम के समय किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। आपको वहां पर अपने कुछ पुराने दोस्त भी मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। मन्दिर में एकाक्षी नारियल अर्पित करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

    सिंह
    29-06-2025

    ♌ सिंह :

    व्यावसायिक संदर्भ में कार्य सुगमता से आगे बढ़ेंगे और स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। लेखन, साहित्य, कला, संगीत, सिनेमा, टीवी आदि से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा से पहचान बनाएंगे। वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी से आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और उत्सव हो सकता है। रिश्तेदारों से एक बड़ा उपहार प्राप्त कर सकते हैं। व्यावसायिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी किन्तु थकावट के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

    कन्या
    29-06-2025

    ♍ कन्या :

    आज आप काम को पूरा करने के लिए नया तरीका निकाल सकते हैं, इससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। इस राशि के कारोबारियों को अचानक से किसी दूसरी कम्पनी के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आपके परिवार में भी प्रसन्नता बनी रहेगी। अगर आपने हाल ही में किसी नयी परियोजना पर काम शुरू किया है, तो आपको बहुत जल्द ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: हल्का लाल

    तुला
    29-06-2025

    ♎ तुला :

    आज आप अपने आत्मविश्वास के स्तर में वृद्धि देखेंगे। नयी साझेदारी या नए उद्यम में प्रवेश करने के लिए अच्छा समय है जो भविष्य में अति लाभदायक साबित होगा। आप अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे और अतिरिक्त प्रयास भी करेंगे। पुराने निवेश लाभदायक रहेंगे। अनुसंधान में शामिल लोग सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा और बच्चे के विवाह या जन्म का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आप अच्छे स्वास्थ्य में रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

    वृश्चिक
    29-06-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता करेगी। आप पहले से ज्यादा बेहतर ढंग से अपने काम को पूरा करेंगे। आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर आप किसी तरह का लेन-देन करने जा रहे हैं, तो किसी बड़े की राय लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। किसी जरूरतमंद को वस्त्र भेंट करें, आप जीवन में सफल होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

    धनु
    29-06-2025

    ♑ धनु :

    व्यावसायिक संदर्भ में आज लाभकारी विकास संभव है, जो भविष्य में आपको अच्छे परिणाम देगा। आप में से कुछ को अपनी पसंद की जगह पर स्थानांतरित किया जा सकता है। छात्र अपना ध्यान उचित प्रयासों में लगाएं। आर्थिक रूप से आप समृद्ध रहेंगे और नवीन सौदे भी प्रगति करेंगे। आपको परिवार और दोस्तों का अच्छा सहयोग मिलेगा। ऐसे मजबूत संकेत हैं कि अविवाहितों के लिए शादी की घंटी जल्द ही बज जाएगी। आप किसी पवित्र स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग

    मकर
    29-06-2025

    ♑ मकर :

    आज बॉस से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस बीच आपको कुछ रोचक अनुभव भी मिलेंगे। लेकिन ध्यान रहे आज के दिन आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। आज किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपका मन नहीं लग पायेगा। दोस्तों से अनबन की स्थिति भी पैदा हो सकती है। आपको इससे बचकर रहना चाहिए। श्री गणेश की आरती का पाठ करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

    कुंभ
    29-06-2025

    ♒ कुंभ :

    आज मिश्रित परिणाम का समय है। लेकिन वे आपके पक्ष में रहेंगे। अनुत्पादक गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। अपने निर्णयों पर उचित ध्यान दें। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो विशेषज्ञ का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। आप अपने दोस्तों की मदद से समस्याओं का हल पा सकते हैं। जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं, उसका स्वास्थ्य अचानक चिंता का विषय सकता है। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिणपूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: चन्दन रंग

    मीन
    29-06-2025

    ♓ मीन :

    आज आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। किसी काम को शुरू करने से पहले अपने ईष्टदेव का आशीर्वाद लें, आपको फायदा जरूर होगा। कारोबार में लाभ का योग बन रहा है। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसके साथ बात करके आपकी दिनभर की थकान दूर हो जायेगी। आप किसी भी कार्य को करने के लिए आज पूरी तरह से तैयार होंगे। परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेगी। आपका कोई खास काम माता-पिता की मदद से पूरा हो सकता है। मंदिर में रूई की बाती और घी चढ़ाएं, माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

  • शहीद कैप्टन विजयंत थापर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में शहीदी दिवस व बेग फ्री डे मनाया गया।

    शहीद कैप्टन विजयंत थापर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में शहीदी दिवस व बेग फ्री डे मनाया गया।

    अर्की

    कैप्टन विजयंत थापर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में शहीदी दिवस मनाया गया। सबसे पहले शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये गए। इसके उपरांत उनके जीवन वीर गाथा पर प्रकाश डाला गया ।छात्राओं ने देशभक्ति के गीत, कविता पाठ द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही बैग फ्री डे के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। एक भारत श्रेष्ठ भारत व भाषा गतिविधियों के अंतर्गत छात्राओं को देशभक्ति पर आधारित फिल्म भी दिखाई गई। साथ ही स्लोगन प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता, एकल गान प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यकारी प्रधानाचार्य भारतेंदु भार्गव ने छात्राओं को देश के लिए जीवन अर्पण के लिए अनुशासन अपनाने पर बल दिया। विजेता छात्राओं को पुरस्कार विस्तृत कर उत्साह वर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा स्टाफ व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • डॉ बी आर अंबेडकर महासभा अर्की की बैठक हुई संपन्न।

    डॉ बी आर अंबेडकर महासभा अर्की की बैठक हुई संपन्न।

    अर्की

    डॉ बी आर अंबेडकर महासभा अर्की की बैठक अर्की में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अम्बेडकर महासभा के अध्यक्ष उमालाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान गरीब बच्चे जो प्लस वन व प्लस टू में पैसे की कमी की वजह से स्कूलों में एडमिशन लेने में कठिनाई हो रही थी उन्हें सभा की तरफ से किताबें वितरीत की गई तथा स्मृति चिन्ह के रूप में बाबा साहब की फोटो प्रदान दी गई। इसके अतिरिक्त अंबेडकर भवन अर्की को डॉ बी आर अंबेडकर महासभा अर्की के अंतर्गत लेने के बारे में पूर्व में की गई कार्यवाही बारे चर्चा की गई तथा आगामी कारवाही बारे विचार विमर्श किया गया ।

    इस के साथ अन्य मुद्दों पर भी गहन विचार विमर्श किया गया। यह भी चर्चा हुई कि हिमाचल में बहुत से गांव ऐसे हैं जहां पर जाती सूचित शब्दों से गांव के नाम चल रहे हैं हम सरकार से गुजारिश करना चाहेंगे की इन गांव की एक अलग से सूची बनाई जाए जो गांव जातिगत आधार पर जिनके नाम चल रहे हैं उन्हें तुरंत प्रभाव से जातिगत नाम से हटाकर गांव के लोगों के परामर्श से उन गांव के नाम बदले जाएं तथा रेवेन्यू रिकॉर्ड में भी इन नाम को तुरंत प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए जाएं।

    यह भी संकल्प लिया गया कि भविष्य में यह सभा जनहित के कार्य करती रहेगी।

    बैठक में मुख्य सलाहकार बी आर भाटिया, सी डी पंवार, प्रीतम दास, एडवोकेट पार्वती, प्रीतम, सुंदर दास, जीआर बंसल, नंदलाल भगत, दिनेश कुमार, मोहनलाल, मंजीत भाटिया, जगत राम तथा सीमा मौजूद रहे।

  • न्यू प्रेम बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर

    न्यू प्रेम बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर

    दाड़लाघाट

    न्यू प्रेम बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है। यह हादसा दारला मोड़ के पास हुआ, जहां दोनों वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हुई। सौभाग्य से सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बस में कई लोग सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई ऐसे हादसे अक्सर सड़क सुरक्षा की याद दिलाते हैं और हमें सावधानी से वाहन चलाने की आवश्यकता को समझाते हैं। हिमाचल प्रदेश में इस तरह के हादसे आम हैं, खासकर पहाड़ी इलाकों में जहां सड़कें संकरी और घुमावदार होती हैं। पहाड़ी इलाकों में सड़कें संकरी और घुमावदार होती हैं, इसलिए सावधानी से वाहन चलाना आवश्यक है यातायात नियमों का पालन करना सड़क सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है वाहन की नियमित जांच करना और उसकी देखभाल करना आवश्यक है ताकि वह सड़क पर सुरक्षित रहे हिमाचल प्रदेश में हाल ही में कई सड़क हादसे हुए हैं जिनमें कई लोगों की जान गई है और कई घायल हुए हैं। इसलिए सड़क सुरक्षा को लेकर हमें और अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है

  • अर्की मुख्यालय के नागरिक चिकित्सालय में बीएमओ ,ऑर्थो स्पेसलिस्ट व ऑप्थोलमिक असिस्टेंट के तीन पद रिक्त,पर नेताओ की आंखे बन्द लोग लाचार

    अर्की मुख्यालय के नागरिक चिकित्सालय में बीएमओ ,ऑर्थो स्पेसलिस्ट व ऑप्थोलमिक असिस्टेंट के तीन पद रिक्त,पर नेताओ की आंखे बन्द लोग लाचार

    शहनाज

    उपमंडल अर्की के मुख्यालय में स्थित नागरिक चिकित्सालय अर्की में बीएमओ ,ऑर्थो स्पेसलिस्ट का व ऑप्थोलमिक असिस्टेंट के तीन रिक्त पद स्थानीय नेताओं की दिख नहीं रहे हैं। पता नहीं कब नेताओं को ये तीन रिक्त पद दिखेंगे व स्थानीय नेता सरकार तथा स्वास्थय विभाग इन पदों को भरेगा।
    ज्ञात रहे कि अर्की अस्पताल में तीन माह से बीएमओ का पद रिक्त चल रहा है। तथा इस पद का कार्यभार मेडिसन स्पेशलिस्ट को सौंपा गया है। जिसे अपने कार्य के साथ कार्यकारी बीएमओ का कार्य भी सम्भालना पड़ रहा है। जिससे एक ओर प्रशासनिक व फाइनेंशियल कार्य बाधित हो रहे है। साथ ही प्रतिदिन कोई न कोई शिविर या बैठक चली रहती है। जिसके चलते उक्त चिकित्सक अस्पताल आये मरीजों को पूर्ण समय भी नहीं दे पा रहा है।दूसरी तरफ जिस भी ऑर्थो स्पेशलिस्ट के आदेश अर्की अस्पताल के होते है वो सरकारी व विभाग के आदेशों की धज्जियां उड़ा कर अपनी राजनीति पैठ के चलते अपनी मनचाही जगह अपनी एडजस्टमेंट करवा लेता है। इस बार भी ऑर्थो स्पेशलिस्ट के आदेश हुए लगभग दो माह हो गए है, लेकिन अभी तक उसके द्वारा ज्वाइन न करने के चलते यह पद रिक्त है।
    वहीं अर्की अस्पताल से ऑप्थोलमिक असिस्टेंट को स्थानांतरित हुए लगभग दो वर्ष हो गए है। परन्तु आजतक यह पद भी रिक्त पड़ा है।
    जिससे कारण अस्पताल आने वाले मरीजों व उनके सहयोगियों में रोष पनप रहा है। लोगों का कहना है कि पहले पर्ची बनवाने के लिए आधे से एक घण्टा लाइन में खड़े रहना पड़ता है। फिर चिकित्सको के पास लाइन लगानी पड़ती है क्योकि उक्त चिकित्सक/ कार्यकारी बीएमओ प्रशासनिक कार्यो से व्यस्त होता है ।
    ज्ञात रहे कि अर्की अस्पताल में प्रतिदिन
    मेडिसन की लगभग 300,नाक कान की लगभग 60, सर्जरी की लगभग 45, पेट सम्बंधित रोग की लगभग 35, आंखों के रोग की लगभग 45, स्किन रोग की लगभग165 व गायनी लगभग 230 की कुल मिलाकर 880 ओपीडी होती है। जिसमे सबसे ज्यादा मेडिसन की ओपीडी होती है। साथ ही ऑर्थो स्पेशलिस्ट न होने के कारण लोग अर्की अस्पताल में नही आते है या फिर शिमला रैफर कर दिए जाते है। लेकिन विभाग व स्थानीय नेताओं को यह दिखाई नही दे रहा है। ऊपर से जिला सोलन में बैठे जिला स्वास्थय अधिकारी सोलन अजय पाठक से दूरभाष द्वारा जानकारी हेतु सम्पर्क साधने की कोशिशें की गई परन्तु उनके द्वारा फोन नही उठाया गया। लोगो ने स्थानीय सत्तासीन नेताओ व सरकार से मांग की है। ओपीडी की संख्या देखते हुए शीघ्र तीनो पद भरे जाएं। ताकि लोगो का स्थानीय विधायक एवम सरकार पर विश्वास बना रहे।