Month: July 2025

  • कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने कैथल में आयोजित CBSE क्लस्टर-XVI बास्केटबॉल टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता।

    कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने कैथल में आयोजित CBSE क्लस्टर-XVI बास्केटबॉल टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता।

    सोलन (कसौली)
    पवन कुमार सिंघ

    कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने कैथल में आयोजित CBSE क्लस्टर-XVI बास्केटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में 22 टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद, कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए पदक पर कब्जा जमाया विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य राजीव गुलेरिया एवं उप-प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने न केवल स्कोर से, बल्कि अपने जज्बे से भी सबका दिल जीत लिया। स्कूल प्रशासन खिलाड़ियों के निरंतर विकास के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत और लगन का परिणाम है कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से पदक जीता। यह उपलब्धि स्कूल के लिए गर्व की बात है और छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

  • हिमांशी ने 670 अंक हासिल करते हुए प्राप्त किया O++ ग्रेड

    हिमांशी ने 670 अंक हासिल करते हुए प्राप्त किया O++ ग्रेड

    दाड़लाघाट

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हिमांशी शर्मा ने परीक्षा परिणाम में किया शानदार प्रदर्शन किया। हिमांशी ने कुल 670 अंक हासिल करते
    हुए O++ ग्रेड प्राप्त किया। हिमांशी ने अपनी सफतला का श्रेय अपने माता-पिता,प्राचार्या डॉ रुचि रमेश व सभी प्राध्यापकों को दिया। हिमांशी शर्मा ने बताया कि प्राध्यापकों के निरंतर सहयोग व प्रेरणा से यह संभव हो पाया। प्राचार्या डॉ रुचि रमेश ने कहा कि महाविद्यालय में एकेडमिक स्टार ग्रुप विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए समय समय पर इनपुट्स देता आया है।

  • Untitled post 25767

    कुनिहार पुलिस ने अवैध 48 बोतलें ( देसी ) शराब की पकड़ी

    कुनिहार

    पुलिस थाना कुनिहार की टीम जब थाना क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम हेतु रवाना थी तो उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सुचना मिली की अर्की की तरफ से एक गाड़ी कुनिहार की तरफ आ रही है  यह व्यक्ति उक्त गाड़ी में भारी मात्रा में बिना लाइसेंस व परमिट के अवैध रूप से बेचने के लिए ले जा रहा है i इस सुचना पर उक्त टीम द्वारा तवरित कार्यवाही करके तुरन्त नाकाबंदी करके उक्त गाड़ी को रोककर चैक किया गया जो चैकिंग के दौरान उक्त गाड़ी से 04 पेटियां (कुल 48 बोतल) शराब देशी बरामद की गई जिस बारा में गाड़ी का चालक कोई भी परमिट/लाइसेंस व वैध दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश न कर सका I जिस पर पुलिस थाना कुनिहार में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया I इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त वाहन को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया तथा आरोपी चालक  को BNSS, 2023 के प्रावधानों के अनुसार धारा 35(3) BNSS का नोटिस देकर पाबंद किया गया I आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में जाँच जारी है I

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    31-07-2025

    ♈ मेष :

    आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी और वरिष्ठों की सराहना मिलेगी। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और रुका हुआ धन वापस मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए यह दिन उपलब्धियों वाला रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन अधिक भागदौड़ से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    वृष
    31-07-2025

    ♉ वृषभ :

    आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर या डील मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को कार्य में प्रगति होगी। परिवार में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक मामलों में दिन लाभकारी रहेगा। दोस्तों के साथ मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर सकती है। प्रेमी युगलों के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें, खानपान नियंत्रित रखें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

    मिथुन
    31-07-2025

    ♊ मिथुन :

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों को अचानक धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में आपका मत सबको पसंद आएगा। किसी मित्र से मदद मिल सकती है। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं जो लाभकारी रहेंगे। मानसिक शांति के लिए ध्यान का सहारा लें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

    कर्क
    31-07-2025

    ♋ कर्क :

    आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। सेहत में सुधार होगा लेकिन बाहर के खाने से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    सिंह
    31-07-2025

    ♌ सिंह :

    आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। व्यापार में लाभ होगा और कोई नई डील फाइनल हो सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा और सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन यात्रा में सावधानी रखें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    कन्या
    31-07-2025

    ♍ कन्या :

    आज आपके लिए मिला-जुला दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप धैर्य से उन्हें पार कर लेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने की कोशिश करें। स्वास्थ्य में हल्की परेशानी हो सकती है। योग और ध्यान आपके लिए लाभकारी रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: सफेद रंग

    तुला
    31-07-2025

    ♎ तुला :

    आज का दिन आपके लिए प्रगति का रहेगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन या सराहना मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। यात्रा के योग हैं और यह लाभकारी साबित होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: चांदी जैसा रंग

    वृश्चिक
    31-07-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज आप सकारात्मक सोच के साथ काम करेंगे। ऑफिस में आपके प्रयासों की सराहना होगी। व्यापारियों को धन लाभ होगा। परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। शाम को किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    धनु
    31-07-2025

    ♐ धनु :

    आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। व्यापारियों को नया ऑर्डर या कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन नियमित दिनचर्या बनाए रखें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

    मकर
    31-07-2025

    ♑ मकर :

    आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। व्यापार में निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्रों को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। पुराने मित्रों से मिलकर खुशी होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन अधिक परिश्रम से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

    कुंभ
    31-07-2025

    ♒ कुंभ :

    आज का दिन सकारात्मक रहेगा। ऑफिस में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। अविवाहित जातकों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन खानपान पर ध्यान दें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    मीन
    31-07-2025

    ♓ मीन :

    आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं जो लाभकारी रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अधिक तनाव से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: सुनहरा रंग

  • कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों का केथल में आयोजित टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन।

    कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों का केथल में आयोजित टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन।

    सोलन (कसौली)
    पवन कुमार सिंघ

    कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा के होनहार खिलाड़ियों ने 28 जुलाई से 31 जुलाई, 2025 तक शेमरॉक स्कूल, कैथल में आयोजित CBSE क्लस्टर-XVI बास्केटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
    अंडर-17 वर्ग में कुल 22 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें किप्स के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए विश्वास पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद को 34-22 के स्कोर से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया तथा क्वार्टर फाइनल मुकाबले किप्स के खिलाड़ियों ने ए.पी.एस. अंबाला को 42/21 के स्कोर से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई ।
    वहीं अंडर-19 वर्ग, जिसमें कुल 17 टीमें शामिल थीं, में KIPS के खिलाड़ियों ने एम.एम. स्कूल, अंबाला को जबरदस्त खेल का परिचय देते हुए 35-8 के बड़े अंतर से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
    विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य श्री राजीव गुलेरिया तथा उप-प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर ने इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नालागढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान की शुरुआत

    राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नालागढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान की शुरुआत

    राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नालागढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के अंतर्गत एनएसएस इकाई नालागढ़ के द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो.शशि कुमार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इसके बाद स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाकर उसका सौंदर्यीकरण किया जिसमें महाविद्यालय के प्रांगण में 50 पौधे लगाए गए । इस का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ रखना भी है। महाविद्यालय में अन्य प्रोफेसर के द्वारा भी पेड़ लगाए गए। इस कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीपिका ने किया।

  • नालागढ़ हॉस्पिटल में बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट

    नालागढ़ हॉस्पिटल में बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट

    सोलन ( नालागढ़ )
    पवन कुमार सिंघ

    नालागढ़ सिविल अस्पताल में अचानक बिजली के तारों में भयंकर शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग में हुआ शॉर्ट सर्किट धुआं भरने से मरीजों और स्टाफ को बाहर भागना पड़ा गनीमत रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ अस्पताल में अग्निशमन के कोई पर्याप्त इंतज़ाम नहीं थे जिससे आग बुझा सके हादसे से मरीजों की जान खतरे में पड़ सकती थी जो प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती है सरकारी अस्पताल में न बिजली की मेंटेनेंस नही होना और न फायर सेफ्टी सिस्टम होना रोज़ाना सैकड़ों मरीजों की जान भगवान भरोसे हैं
    अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन जागेगा या अगली बार किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार करेगा?

  • पुलिस थाना कुनिहार मे वार्ड मेम्बर तेजिन्द्र कुमार उर्फ बबू पर गाली-गलौज और गाड़ी के टायर फाड़ने का मुकदमा दर्ज

    पुलिस थाना कुनिहार मे वार्ड मेम्बर तेजिन्द्र कुमार उर्फ बबू पर गाली-गलौज और गाड़ी के टायर फाड़ने का मुकदमा दर्ज

    कुनिहार

    पुलिस थाना कुनिहार में एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें भुवनेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि तेजिन्द्र कुमार उर्फ बबू ने उनकी गाड़ी के टायर फाड़ दिए और गाली-गलौज की।
    मिली जानकारी के अनुसार भुवनेश कुमार अपनी गाड़ी में सामान लेकर आए थे और उसे बस स्टैंड में खड़ा किया था। तेजिन्द्र कुमार उर्फ बबू ने आकर उनकी गाड़ी के चारों टायर सूए से फाड़ दिए। जब भुवनेश कुमार ने इसका विरोध किया तो तेजिन्द्र कुमार ने गाली-गलौज की,जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है ।
    पुलिस ने भुवनेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
    धारा 126(2), 352, 351(2), 324(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • कुनिहार में यातायात समस्या को लेकर व्यापार मंडल व पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय बैठक आयोजित ।

    कुनिहार में यातायात समस्या को लेकर व्यापार मंडल व पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय बैठक आयोजित ।


    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    कुनिहार क्षेत्र में विकराल हो रही यातायात समस्या का समाधान निकालने हेतु स्थानीय व्यापार मंडल व पुलिस प्रशासन के बीच एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ट्रैफिक को सुचारू रूप से संचालित कैसे किया जाए इस पर विचार विमर्श हुआ। कुनिहार क्षेत्र प्रदेश का एक बड़ा व्यापारिक केंद्र बन चुका है तथा प्रतिदिन दूर-दराज के क्षेत्रों से सैंकड़ों लोग अपनी रोज़मर्रा की खरीददारी को यहां पर आते हैं। बाहरी वाहनों को पार्किंग सुविधा न होने के कारण उन्हें अपने वाहन सडक़ के दोनों छोर पर खड़े करने पड़ते हैं। कमोबेश यहीं हाल बीच वाले बाजार का है। पंचायत क्षेत्र होने के कारण सारा दिन वाहनों का आवागमन लगा ही रहता है। पुलिस के सख्त व्यावहार के कारण व्यापारी वर्ग व पुलिस कर्मियों में कई बार तीखी तकरार भी हो चुकी है। इन सब बातों पर सहमति बनाने के लिए व्यापार मंडल कुनिहार व पुलिस प्रशासन में गत दिन कुनिहार में एक बैठक आयोजित की गई थी।
    बैठक में व्यापारी समुदाय से सतीश मित्तल,, लक्की झांजी, धीरज गकुर, कुलदीप कंवर, रूमित ठाकुर, राजेंद्र नंबरदार, नरेंद्र मांगा, हितेश, रिजुल, अमित, इत्यादि कई अन्य लोगो के साथ थाना प्रभारी मोती सिंह भी मौजूद थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थानीय व्यापारी अपने-अपने वाहन दुकानों के आगे कम से कम लगायें ताकि बाहर से आने वाले ग्राहकों को सडक़ के दोनो तरफ अपने वाहन लगाने के लिए जगह मिल सके। बाईक पर तेज गति से चलने व हेल्मेट का प्रयोग न करने वालों की पर सख्ती करने का निर्णय लिया। मुख्य सडक़ पर दो दोनो छोर पर लोक निर्माण विभाग को यैलो लाईन लगाने के लिए लिए अनुरोध करने का निर्णय लिया गया। सोलन पुलिस अधीक्षक से क्षेत्र में एक पुलिस कर्मी व एक होम गार्ड जवान को सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए नियुक्तियां करने का अनुरोध किया गया। एस एच ओ मोती सिंह ने कहा कि पुलिस व व्यापारी वर्ग के सहयोग से ही क्षेत्र में विकराल हो रही यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जा सकता है तथा मुख्य मार्ग पर येलो लाइन लगने के बाद कोई भी अवरोध उत्पन्न होने पर चालान किया जायेगा।

  • डाकघरों में 2 अगस्त को लेनदेन बंद

    डाकघरों में 2 अगस्त को लेनदेन बंद

    सोलन

    डाकघरों में 2 अगस्त को लेनदेन बंद रहने के पीछे का कारण एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी (एपीटी) प्रणाली को लागू करना है। यह प्रणाली डाक सेवाओं को अधिक डिजिटल, पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बनाने के लिए डिज़ाइन की गई है। एपीटी प्रणाली के तहत डाक सेवाएं ऑनलाइन मोड में काम करेंगी, जिससे मैनुअल प्रक्रिया में लगने वाला समय बचेगा और काम की सटीकता बढ़ेगी।
    एपीटी प्रणाली की विशेषताएं :

    • रीयल-टाइम ट्रैकिंग: डाक की बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की पूरी जानकारी एसएमएस और ऑनलाइन माध्यम से तुरंत मिलेगी।
      बेहतर डेटा मैनेजमेंट: डाक सेवाओं के लिए ऑनलाइन डेटा प्रबंधन प्रणाली होगी, जिससे सेवाएं अधिक पारदर्शी और तेज होंगी। स्मार्ट इंटरफेस: ग्राहकों को स्मार्ट और सुविधाजनक सेवा अनुभव मिलेगा।
    • डिजिटल लेनदेन: सुरक्षित और तेज लेनदेन की सुविधा मिलेगी एपीटी प्रणाली लागू होने से डाक सेवाएं अधिक कुशल और प्रभावी होंगी। हालांकि, 2 अगस्त को डाकघरों में लेनदेन बंद रहेगा, इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने काम समय से पहले निपटा लें