Month: September 2025

  • नवरात्र की महानवमी पर कल ऐसे करें पूजन, ये रहेगा पूजा का मुहूर्त

    नवरात्र की महानवमी पर कल ऐसे करें पूजन, ये रहेगा पूजा का मुहूर्त

    भार्गव

    महानवमी नवरात्र पर्व का आखिरी दिन होता है. इस दिन के महत्वपूर्ण अनुष्ठान में कन्या पूजन और हवन पूजन शामिल है. शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि को महानवमी या दुर्गानवमी कहा जाता है

    शारदीय नवरात्र की महानवमी 1 अक्टूबर यानी कल है. यह नवरात्र का आखिरी दिन होता है और इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं. ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन जो भी भक्त मां सिद्धिदात्री की पूरी श्रद्धा उपासना करता है, उसकी हर इच्छा पूरी होती है. इसलिए महानवमी का दिन मां दुर्गा की उपासना का एक अहम दिन माना जाता है. कईं लोग इस दिन भी कन्या पूजन कर शारदीय नवरात्र का पारण करते हैं

    शारदीय नवरात्र के दौरान नवमी के दिन कई लोग एक दिन का व्रत रखते हैं और मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा करते हैं. साथ ही घर में कन्याओं को भोजन कराकर उनका सम्मान भी किया जाता है. यह परंपरा बहुत शुभ मानी जाती है, क्योंकि कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है. जो लोग अष्टमी को पूजन नहीं कर पाते, वे नवमी को जरूर कन्या पूजन करें. तो चलिए जानते हैं कि शारदीय नवरात्र की महा नवमी पर कल कितने बजे से तिथि रहेगी और कितने बजे से कन्या पूजन की शुरुआत होगी.

    आश्विन मास की नवमी तिथि की शुरुआत 30 अक्टूबर यानी आज शाम 6 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 1 अक्टूबर यानी कल शाम 7 बजकर 01 मिनट पर होगा. महानवमी पर देवी दुर्गा के महिषासुर मर्दिनी रूप की पूजा-अर्चना की जाती है.

    महानवमी की पूजा के बाद हवन करना भी शुभ माना जाता है, जो सुबह 6 बजकर 20 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 40 मिनट तक करने का सबसे अच्छा मौका मिलेगा. इस समय हवन और कन्या पूजन करने से विशेष लाभ मिलता है.

    महानवमी 2025 कन्या पूजन मुहूर्त

    आश्विन मास की महानवमी का पहला कन्या पूजन मुहूर्त कल सुबह 5 बजकर 01 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. इसके बाद, दूसरा मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 09 मिनट से लेकर 2 बजकर 57 मिनट पर रहेगा.

    कैसे करें महानवमी पर पूजन?

    इस दिन आप सुबह स्नान-ध्यान करके मां दुर्गा के मंदिर जाकर थोड़ा सा फल, नारियल, चुनरी और लाल फूल लेकर पूजा कर सकते हैं. पूजा के बाद दुर्गा चालीसा पढ़कर मन से अपने मनोकामना की प्रार्थना करें. घर लौटकर नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें फल और दक्षिणा अवश्य दें. ऐसा करने से मां सिद्धिदात्री की कृपा जरूर मिलती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. इस तरह, जो लोग नवरात्र के बाकी दिनों में पूजा नहीं कर पाए, वे भी महानवमी को पूजा करके पूरे नवरात्र का पुण्य एकसाथ प्राप्त कर सकते हैं.

  • राजकीय महाविद्यालय अर्की में हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह।

    राजकीय महाविद्यालय अर्की में हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह।

    राजकीय महाविद्यालय अर्की में 14 सितंबर, 2025 से 30 सितंबर, 2025 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सेवानिवृत प्रोफेसर रामनाथ मेहता रहे। प्रोफेसर मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता की सहज अभिव्यक्ति हिंदी है। हिंदी संपर्क भाषा के रूप में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है यह जन-जन की भाषा है। पूर्व से पश्चिम उत्तर से दक्षिण तक यह देश को जोड़ने का कार्य कर रही है।

    महाविद्यालय में इस अवसर पर विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिनमें मुख्य रूप से हिंदी निबंध प्रतियोगिता, हिंदी चित्रकला प्रतियोगिता, हिंदी भाषण प्रतियोगिता, हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता आदि। हिंदी निबंध प्रतियोगिताओं में पहले स्थान पर पंकज तनवर , दूसरे स्थान पर कामना शर्मा तथा तृतीय स्थान पर पूर्वा रही। चित्रकला प्रतियोगिता में पहला स्थान किरण वर्मा ने प्राप्त किया दूसरे स्थान पर निहारिका रही तथा तीसरा स्थान पंकज तनवर के नाम रहा। हिंदी भाषण प्रतियोगिता में निधि प्रथम, यशस्वी द्वितीय तथा पंकज तनवर तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार से हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता में निधि प्रथम , अर्चना शर्मा द्वितीय तथा पंकज तनवर तृतीय स्थान पर रहे।

    इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि तथा महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉक्टर मस्तराम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा तथा राजभाषा है। हमें इस भाषा में कार्य करते हुए, संवाद करते हुए अपने आप को गौरवान्वित महसूस करना चाहिए।

    प्रोफेसर रामनाथ मेहता ने महाविद्यालय के हिंदी विषय के प्राध्यापक डॉ राजन तनवर की पुस्तक “विमर्शों के आईने में समकालीन साहित्य” का विमोचन भी किया। इस पुस्तक में स्त्री विमर्श, दलित विमर्श ,ट्रांसजेंडर विमर्श वृद्ध विमर्श, पर्यावरण विमर्श तथा अल्पसंख्यक विमर्श पर आधारित शोध पत्र प्रकाशित हुए जो कि शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभप्रद सिद्ध होंगे।

    कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के हिंदी विभाग सभा के विद्यार्थियों ने कहानीकार काशीनाथ सिंह की कहानी “अपना रास्ता लो बाबा” का मंचन किया। विद्यार्थियों के अभिनय कौशल ने सभी दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।

  • काली माता व भैरव की की आकर्षक झांकी के साथ हुआ राम लीला के नवें दिन का शुभारंभ।

    काली माता व भैरव की की आकर्षक झांकी के साथ हुआ राम लीला के नवें दिन का शुभारंभ।


    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    रामलीला जन कल्याण समिति कुनिहार के सौजन्य से राम लीला के नवें दिन का आगाज काली माता व भैरव में शानदार झांकी से हुआ ।
    रामलीला जन कल्याण समिति के तत्वावधान में राज दरबार कुनिहार में चल रही रामलीला में दर्शकों की बड़ी संख्या में पहुंचने पर रामलीला में किरदार निभा रहे पात्रो का जोश देखते ही बनता है ।राम लक्ष्मण सहित रावण व अन्य कलकारों ने अपने जीवंत अभिनय से अपने अपने किरदारो में प्राण फूंक दिए ।
    नवें दिन की रामलीला का आगाज काली माता व भैरव की झांकी से हुआ ।
    यूको बैंक कुनिहार के शाखा प्रबंधक तनुज कश्यप व नवीन शर्मा ने आरती में माँ काली का आशीर्वाद लिया। प्रभु राम की अनुकंपा से उन्होंने समिति को 5100 रु की राशि भेंट की व समिति की और से जय व गौत्तम ने मुख्य अतिथि को पटका एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
    राम लीला के नवें दिन राधा रमन शर्मा के निर्देशन में लंका दहन का शानदार मंचन किया गया।
    आज की रामलीला में लंका दहन के पश्चात समुंदर तट पर अंगद सहित अन्य वानरों द्वारा हनुमान जी की प्रतीक्षा के पश्चात राम से भेंट व उन्हें माता सीता की चूड़ामणि देने का दृश्य दिखाया गया।
    वेक बाद लंका पर किस तरह चढ़ाई की जाए इसकी रणनीति बना कर समुंदर तट रामेश्वरम में राम द्वारा शिवलिंग की स्थापना व नल नील द्वारा समुंदर पार सेतु निर्माण के दृश्य को देशके ने सराहा ।रावण दरबार से विभीषण द्वारा माता सीता को वापस लोटने की बात करने पर रावण द्वारा विभीषण को लात मार कर सभा से निकालने का दृश्य को भी देशके की कूँ तालियाँ मिली ।समिती के संस्थापक व सबसे वरिष्ठ सदस्य देवेंद्र उपाध्याय द्वारा विभीषण का जबरदस्त अभिनय किया ।
    इस दौरान समिति के सयोंजक देवेंद्र उपाध्याय व अक्षरेश शर्मा,प्रधान रितेश जोशी,अरविन्द जोशी,अजय जोशी,संजय जोशी,संदीप जोशी,मुकेश शर्मा,राहुल,कर्ण अत्रि सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

  • जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक,मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे को लेकर की गई चर्चा।

    जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक,मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे को लेकर की गई चर्चा।

    जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक वन विश्राम गृह दाड़लाघाट में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अर्की के पूर्व अध्यक्ष सतीश कश्यप ने की। बैठक में आगामी चार अक्टूबर को दाड़लाघाट में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे को लेकर चर्चा की गई। बैठक में तय किया कि मुख्यमंत्री के समक्ष दाड़लाघाट क्षेत्र की प्रमुख मांगों को मजबूती से उठाया जाएगा। कार्यकर्ताओं की ओर से सबसे प्रमुख मांग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट को जल्द से जल्द सुचारू रूप से शुरू करने की रखी गई। इस मुद्दे पर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर आवाज उठाई और इसे मुख्यमंत्री के समक्ष जोरदार तरीके से रखने का निर्णय लिया। इसके साथ ही बैठक में परिवहन विभाग का सब डिपो दाड़लाघाट में स्थापित करने की भी मांग रखी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यहां नया बस अड्डा बनकर तैयार हो गया है और ऐसे में सब डिपो की स्थापना क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए बेहद जरूरी है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दाड़लाघाट में पीडब्ल्यूडी का विश्राम गृह बनाया जाए, क्योंकि दाड़लाघाट क्षेत्र में एक वन विश्राम गृह तो है, लेकिन यहाँ पर अभी तक लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी का विश्राम गृह नहीं है। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से इस सुविधा की मांग उठाई है। इस संदर्भ में यह मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी कि दाड़लाघाट में पीडब्ल्यूडी का विश्राम गृह अवश्य बनाया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों और आगंतुकों को सुविधा मिल सके। लोगों ने बैठक में अपनी प्रमुख मांग रखते हुए कहा कि दाड़लाघाट में
    बी.डी.ओ. (खंड विकास अधिकारी) कार्यालय खोला जाए। अगर दाड़लाघाट में बीडीओ ऑफिस खुलता है तो इससे दूरदराज की पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा और लोगों को छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए बार-बार दूरस्थ स्थानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। यह लंबे समय से क्षेत्र की अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता बनी हुई है। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन सभी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष जोरदार तरीके से रखा जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और जोश के साथ तैयार रहेंगे। इस मौके पर संजय ठाकुर, जगदीश ठाकुर, बनिता चौहान, ऋषि राज गांधी, गोविंद पंचडू, मनोज गौतम, राजेंद्र कंवर, कमलेश गौतम, दीपक गजपति, करमचंद, तिलक राज गौतम, जय सिंह ठाकुर, रूप चंद चंदेल, राम रत्न चंदेल, सत्यापाल ठाकुर, वेद शुक्ला, मनसा राम ठाकुर, जय देव सहित अन्य मौजूद रहे।

  • बच्चों के जीवन में माता-पिता व गुरुजनों का अहम योगदान,उनके मार्गदर्शन में बच्चे अच्छी शिक्षा व संस्कार ग्रहण कर अपने लक्ष्य को कर सकते हैं हासिल,युवा रहें नशे से दूर : भीम सिंह ठाकुर

    बच्चों के जीवन में माता-पिता व गुरुजनों का अहम योगदान,उनके मार्गदर्शन में बच्चे अच्छी शिक्षा व संस्कार ग्रहण कर अपने लक्ष्य को कर सकते हैं हासिल,युवा रहें नशे से दूर : भीम सिंह ठाकुर

    अर्की

    उपमण्डल की देवरा पंचायत के गांव जखौली में दो दिवसीय माँ दुर्गा अष्टमी मेले का गत रात्रि सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के साथ शुभारंभ हुआ। इस मौके पर युवा कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश ठाकुर (विक्की) ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। वही नया सवेरा जन कल्याण समिति अर्की के अध्यक्ष एडवोकेट भीम सिंह ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय पंचायत के प्रधान रूप सिंह ठाकुर ने की। मेला कमेटी की ओर से मुख्यतिथि व विशेष अतिथि को शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्यतिथि सतीश ठाकुर ने अपने सम्बोधन में नवरात्रों की बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के मेलों का आयोजन होना आपसी भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से जहाँ बच्चों को एक मंच प्रदान होता है,वहीं एक दूसरे से सीखने का मौका भी मिलता है। उन्होने कहा कि ऐसे आयोजनों में हम सभी को सहयोग कर अपनी संस्कृति के सरक्षंण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने अपनी ओर से मेला कमेटी को 11 हज़ार रुपए की राशि भेंट की। वहीं विशेष अतिथि भीम सिंह ठाकुर ने कहा कि बच्चों के जीवन में माता-पिता व गुरुजनों का अहम योगदान रहता है। उनके मार्गदर्शन में बच्चे अच्छी शिक्षा व संस्कार ग्रहण कर अपने लक्ष्य को हासिल करते है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह किया व खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपनी ओर से मेला कमेटी को 5100 रुपये की राशि प्रदान की। मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में युवक मंडल कोखडी व जखौली के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदीप शर्मा,महेंद्र शर्मा,राकेश कुमार,मोहन शर्मा,राकेश गौतम,शर्मिला गौतम,रीता ठाकुर,कमल ठाकुर,रोशनी भारद्वाज,सत्या शर्मा व हेमन्त ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • राष्ट्रीय मशरूम मेला आज खुंब अनुसंधान केंद्र चम्बाघाट मे मनाया जायेगा

    राष्ट्रीय मशरूम मेला आज खुंब अनुसंधान केंद्र चम्बाघाट मे मनाया जायेगा

    सोलन
    पवन कुमार सिंघ

    आज खुंब अनुसंधान केंद्र चम्बाघाट में राष्ट्रीय मशरूम मेला आयोजित किया जा रहा है, जो हर वर्ष 10 सितंबर को होता है, लेकिन इस बार खराब मौसम के कारण इसे 30 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में :

    • मशरूम की विभिन्न प्रजातियों की प्रदर्शनी: मेले में मशरूम की विभिन्न प्रजातियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें एक लाख रुपये प्रति किलो बिकने वाली मशरूम कॉर्डिसेप्स मशरूम भी शामिल है।
    • किसान गोष्ठी और विशेषज्ञों से सलाह: मेले में किसान गोष्ठी और विशेषज्ञों से सलाह का आयोजन होगा, जहां किसान मशरूम उत्पादन और इसके व्यवसाय के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    • प्रगतिशील मशरूम उत्पादकों का सम्मान: मेले में छह प्रगतिशील मशरूम उत्पादकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने मशरूम उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य किया है।
    • मशरूम उत्पादन तकनीक और बीज: मेले में मशरूम उत्पादन तकनीक और बीज की जानकारी दी जाएगी, जिससे किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं।
      खुंब अनुसंधान केंद्र चम्बाघाट सोलन में स्थित है, जो मशरूम अनुसंधान और उत्पादन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। यह केंद्र किसानों को मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीक और बीज उपलब्ध कराने में मदद करता है, जिससे उनकी आय बढ़ सके।
  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़े अपना राशिफल

    कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़े अपना राशिफल

    भार्गव

    मेष
    30-09-2025

    ♈ मेष :

    आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और साहस से भरा रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और हर कठिन कार्य को आसानी से पूरा करेंगे। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है और वरिष्ठों का विशेष सहयोग मिलेगा। व्यापार में नयी योजनाएँ सफलता देंगी और नये साझेदारी के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में उत्साह और प्रेम बना रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में नये मार्ग मिलेंगे और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, व्यायाम और ध्यान से और लाभ मिलेगा। यात्रा भी फलदायी हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 11

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल

    वृष
    30-09-2025

    ♉ वृषभ :

    आज आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में कार्यकुशलता बढ़ेगी और अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में नये निवेश से सफलता प्राप्त होगी और पुराने संबंध भी लाभ देंगे। परिवार में सुख और मेलजोल बना रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन खानपान पर ध्यान देना आवश्यक है। धर्म-कर्म के कार्यों में भागीदारी से मानसिक शांति मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का गुलाबी

    मिथुन
    30-09-2025

    ♊ मिथुन :

    आज आपके विचारों और योजनाओं को सबका समर्थन मिलेगा। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं और वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। व्यापारियों के लिए यह दिन शुभ है, नये सौदे और लाभकारी समझौते होंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में नया आत्मविश्वास मिलेगा और सफलता के द्वार खुलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूजा-पाठ से आत्मबल और मन की शांति मिलेगी। यात्रा की योजना भी बन सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 13

    भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला

    कर्क
    30-09-2025

    ♋ कर्क :

    आज का दिन परिश्रम और धैर्य से सफलता दिलाएगा। नौकरी में नयी जिम्मेदारियाँ और सफलता के अवसर आएंगे। व्यापार में स्थिरता और लाभ होगा। परिवार में मेलजोल और शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा में उन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन लापरवाही से बचें। धार्मिक कार्यों में भाग लेने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और भाग्य प्रबल होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: मोती सफेद

    सिंह
    30-09-2025

    ♌ सिंह :

    आज आपका व्यक्तित्व सभी को आकर्षित करेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान और पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में लाभ और नये अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी और मेलजोल रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में नयी दिशा मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों से शुभफल मिलेगा। यात्रा से भी लाभ संभव है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम-दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: सुनहरा पीला

    कन्या
    30-09-2025

    ♍ कन्या :

    आज का दिन सफलता और उपलब्धियों से भरा रहेगा। नौकरी में आपके कार्य की सराहना होगी और नयी जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। व्यापारियों के लिए स्थिरता और लाभकारी योजनाएँ सामने आएंगी। परिवार में सामंजस्य और स्नेह बना रहेगा। विद्यार्थी मेहनत से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पूजा और ध्यान से मन प्रसन्न रहेगा और नई ऊर्जा मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 17

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

    तुला
    30-09-2025

    ♎ तुला :

    आज भाग्य आपके साथ रहेगा। नौकरी में तरक्की और नयी जिम्मेदारियाँ सम्भव हैं। व्यापार में लाभ और सफलता के नए अवसर आएंगे। परिवार में सहयोग और प्रेम मिलेगा। विद्यार्थी अपनी मेहनत से प्रगति करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन तनाव से दूर रहना होगा। दान-पुण्य से शुभफल मिलेगा और मन में शांति रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 25

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

    वृश्चिक
    30-09-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज आपके प्रयास सफल होंगे और अधूरे कार्य पूरे होंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी और वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में स्थिर लाभ और नए संपर्क बनेंगे। परिवार में सुख और मेलजोल रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी से आत्मबल और शांति मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व-दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 20

    भाग्यशाली रंग: गहरा बैंगनी

    धनु
    30-09-2025

    ♐ धनु :

    आज मेहनत से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में उन्नति और सम्मान मिलेगा। व्यापार में लाभ और नयी योजनाएँ लाभकारी रहेंगी। परिवार में सामंजस्य और शांति बनी रहेगी। विद्यार्थी अच्छे परिणाम लाएँगे और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सेवा कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 12

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

    मकर
    30-09-2025

    ♑ मकर :

    आज आपके परिश्रम से सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षमता बढ़ेगी और प्रशंसा प्राप्त होगी। व्यापार में स्थिरता और लाभ मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता और सहयोग रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छे परिणाम पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों से शुभफल प्राप्त होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: चांदी ग्रे

    कुंभ
    30-09-2025

    ♒ कुंभ :

    आज आपके विचार और कार्य सफल होंगे। नौकरी में पदोन्नति और सम्मान मिलेगा। व्यापारियों को लाभकारी सौदे मिलेंगे। परिवार में खुशी और मेलजोल रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में सफलता पाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सेवा और दान से आत्मसंतोष मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम-उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 15

    भाग्यशाली रंग: हल्का बैंगनी

    मीन
    30-09-2025

    ♓ मीन :

    आज रचनात्मकता और धैर्य से सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति और प्रशंसा होगी। व्यापार में लाभ और नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख और सामंजस्य रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाएँगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूजा-पाठ से मन को शांति मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व-उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

  • अर्की शहर के पथ विक्रेता 15 हज़ार से 50 हजार तक के ऋण का कर सकते है आवेदन, ऋण लेने वाले को जोड़ा जाएगा सरकार की 8 योजनाओं से

    अर्की शहर के पथ विक्रेता 15 हज़ार से 50 हजार तक के ऋण का कर सकते है आवेदन, ऋण लेने वाले को जोड़ा जाएगा सरकार की 8 योजनाओं से

    नगर पंचायत कार्यालय अर्की में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन सभी शहरों में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है इस आयोजन में नगर पंचायत अर्की अध्यक्ष अनुज गुप्ता, सिटी मिशन मैनेजर पायल शर्मा यूको बैंक प्रबंधक, गरिमा वालिया स्टेट बैंक इंडिया अर्की प्रबंधक, विशाल चंदेल और मंजू देवी सामुदायिक संगठिक उपस्थित रहे । सरकार द्वारा संचालित योजना पी एम स्वनिधी के तहत शहर के पथ विक्रेताओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने व बढ़ावा देने शहर के पथ विक्रेताओं को 15 हज़ार से 50 हजार तक के ऋण का आवेदन कर सकते हैं ऋण लेने वाले को सरकार की 8 योजनाओं से जोड़ा जाएगा जिसमें पी एम सुरक्षा बीमा योजना, पी एम ज्योति बीमा योजना, मानधन योजना शामिल है। इच्छुक व्यक्ति कार्यालय में आकर अपनी प्रोफाइलिंग करवा सकते है।

  • जन्मदिन मुबारक

    जन्मदिन मुबारक

    हिमाचल आजतक परिवार व स्वजनों की तरफ से बजियून(अर्की) के ईश्वर दत्त शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

  • शिमला–माँजू रात्रि बस सेवा अनियमित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

    शिमला–माँजू रात्रि बस सेवा अनियमित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

    अर्की उपमण्डल की ग्राम पंचायत पलोग के माँजू गांव के लिए शिमला से चलने वाली रात्रि बस सेवा पिछले कुछ महीनों से नियमित नहीं आ रही है। हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला-3 की यह बस लगभग 33 वर्षों से निर्बाध रूप से चल रही है और ग्राम पंचायत रोहांज-जलाना, पलोग और खनलग के सैकड़ों ग्रामीणों के लिए रात का एकमात्र साधन रही है। लेकिन विभाग की अनदेखी के कारण बस अब केवल बीच-बीच में ही उपलब्ध हो रही है।

    ग्रामीणों ने बताया कि बस न मिलने से उन्हें प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार यात्रियों को महंगी टैक्सी लेनी पड़ती है या कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। ग्रामीणों में इस अनियमित बस सेवा को लेकर गहरा असंतोष और आक्रोश है।

    ग्रामीणों ने कहा कि बस में केवल इन पंचायतों के लोग ही सफर नहीं करते थे, बल्कि अर्की–शिमला मार्ग पर भी बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन इस बस पर निर्भर थे। बस की अनियमितता से उनकी दैनिक आवाजाही प्रभावित हो रही है।

    विभाग पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क मार्ग ठीक होने के बावजूद बस सेवा को अनियमित रखना समझ से परे है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बस सेवा नियमित नहीं हुई, तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

    बॉक्स में:
    आरएम शिमला-3 पंकज ठाकुर का कहना है कि कुछ बसों के रूट की पासिंग के कारण सेवा में बाधा आई थी। समस्या का समाधान जल्द ही कर दिया जाएगा।