अर्की आजतक
दाड़लाघाट
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में सत्र उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता अध्यक्ष एलएमसी सीएमओ नार्थ मुकेश सक्सेना ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित करते उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन की खूब सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थिओं का उत्साह बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आवश्यक है। प्रधानाचार्य अनुपल सागर ने कहा कि अंबुजा विद्या निकेतन विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करने के लिए सदैव तत्पर रहता है। विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों को प्रतिभा के साथ-साथ आत्मविश्वास से परिपूर्ण बनाया जाता है,उनके आत्मविश्वास में कोई कमी न आए इसलिए विद्यालय प्रबंधन समय-समय पर उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु उन्हें सम्मानित भी करता रहता है। इस कड़ी में वे सभी छात्र सम्मिलित किए गए जिन्होंने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए थे।





