बद्दी साईं ग्रेड बायला रामशहर रूट विगत दिन से फेल होने के कारण सात पंचायत के ग्रामीणों में क्षेत्रीय प्रबंधक नालागढ़ के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। महेंद्र कौशल, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, मोहनलाल, राजकुमार, राजू ,अशोक, दुर्गाराम, प्रेमचंद , काहानचंद, राम
सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर एकमात्र बस सुविधा प्रातः व सायं रूट पर चलती है।
मगर वही भी नियमित रूप से नहीं चल रही है।
जिससे इस मार्ग पर सात पंचायत के सैकड़ो ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना झेलना पड़ रहा है।
इस मार्ग की कुल दूरी 38 किलोमीटर है।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इस मार्ग पर एक ही बस चालक एवं परिचालक को भेजा जाता है जो कि अपनी मनमानी करते है, ग्रामीणों का कहना है कि नालागढ़ डिपो के पास और अन्य बेहतर कंडीशन की बसे नहीं है।
जिससे एक मात्र सिंगल रूट को ही बार-बार फेल किया जाता है। लोगों ने हिमाचल आज तक के माध्यम से अपनी आवाज को उठाया है।
लोगो का कहना है कि पहले भी
इसी समस्या पर उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया था की बस में कोई तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यह समस्या आई है।
परन्तु आज जब इस बारे सवारियों ने बार बार आर एम नालागढ़ अखिल अग्निहोत्री के मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने भी कोई रिस्पांस नहीं दिया।





