February 5, 2026 3:33 pm

पारनु के दंगल में जयदीप ने की बड़ी माली अपने नाम तो मल्लिक ने जीती छोटी माली

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

उपतहसील दाड़लाघाट की ग्राम पंचायत पारनु के गांव ठेरा में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में पहलवान जयदीप ने बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया। पारनु के लाला स्वर्गीय परस राम कौशल व स्वर्गीय प्रेम लाल कौशल की याद में दंगल का आयोजन कौशल परिवार पारनु के सदस्यों की ओर से किया गया। इस दंगल में हिमाचल सहित बाहरी राज्यों के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। पहलवानों ने इस दंगल में खूब दमखम दिखाया और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बड़ी माली के फाइनल में रोहतक के जय दीप जेसिया ने जम्मू के चैन को हराकर खिताब अपने नाम किया। छोटी माली का फाइनल मुकाबला पानीपत के मल्लिक और जम्मू के जरनैल पहलवान के बीच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में मल्लिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जरनैल को हरा दिया और छोटी माली का खिताब अपने नाम किया। बड़ी माली के विजेता को 9100 रुपये और उपविजेता को 7100 रुपये का इनाम दिया। वहीं छोटी माली के विजेता को 5100 रुपये,उपविजेता को 4100 रुपये इनाम दिया गया। छिंज आयोजक कर्मचंद कौशल ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लाला चुगन चंद कौशल,दुर्गा दास,बाबूराम,जगत राम,नंदलाल,मनोज,कर्मचंद कौशल,पूर्व उपप्रधान दाड़ला राजेश गुप्ता,मुकुट चंद महाजन,बाबूराम,मुनीलाल,नागेंद्र,गिरधारी लाल,टेकचंद,हेमचंद,रोशन लाल,नंदलाल,कैलाश महाजन,भूपेंद्र,ओमप्रकाश,पंकज गौतम,अभिषेक कुमार,दिनेश कौशल,आशीष भसीन,धर्मपाल महाजन सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Advertisement