अर्की आजतक
कुनिहार
यूथ क्लब व रामलीला जन कल्याण समिति कुनिहार आयोजित कर रही अशोका हरि मेमोरियल फुटबाल स्पर्धा।
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
27 से 30 जून तक ग्रीन पार्क स्टेडियम कुनिहार में डे नाईट फुटबाल स्पर्धा का आयोजन यूथ क्लब व राम लीला जनकल्याण समिति द्वारा करवाया जा रहा है।जिसमे करीब 12 से 15 टीमें भाग लेगी व दर्शक डे- नाईट फुटबॉल मैचों का आनन्द लेंगे।
रामलीला जन कल्याण न समिति के प्रधान रितेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया,कि कुनिहार जनपद हाटकोट के जाने माने फुटबॉलर अशोक भारद्वाज व हरि कृष्ण भारद्वाज की स्मृति में यह फुटबॉल प्रतियोगिता 27 से 30 जून तक यूथ क्लब व रामलीला जन कल्याण समिति द्वारा करवाई जा रही है।इस प्रतियोगिता के आयोजन में हाटकोट ,कोठी व कुनिहार पंचायतों का विशेष सहयोग रहेगा।फुटबॉल प्रतियोगिता में पौंटा साहिब,नाहन,
सोलन,शिमला,चंडीगढ़,
16 eng आर्मी चंडी मंदिर चंडीगढ़ सहित स्थानीय टीमें भाग लेंगी।
यूथ क्लब के अमन अत्रि ने बताया,कि प्रतियोगिता के लिए रामलीला व यूथ क्लब के सभी सदस्यों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली है,व ग्रीन पार्क स्टेडियम की दूधिया रोशनी में कुनिहार के फुटबॉल प्रेमी फुटबॉल स्पर्धा का आनन्द लेंगे।





