February 5, 2026 1:24 pm

धूम धाम से मनाया जन्म शतक समारोह

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

अर्की


आज के दूषित वातावरण, जलवायु व पेय -जल के उपयोग के साथ मनुष्य शरीर भांति भांति के रोगों से ग्रसित होता जा रहा है! दैनिक भोजन के खर्चे से अधिक दवाइयों का खर्च बढ़ता जा रहा है! सरकारी व निजी अस्पतालों में ही नहीं नीम हकीमों के पास इलाज करवाने वालों का जामवड़ा लगा रहता है और इससे भी अधिक लोगों को अधिक सुख संपत्ति पाने की इच्छाओं ने घेर रखा है! आज के दूषित जल हवा व खान-पान से मनुष्य अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो रहा है! लेकिन फिर भी कुछ एक लोग हैं जिन्हें भगवान ने स्वस्थ जीवन का उपहार दिया है और वह जीवन के सौ वर्ष पूरे करने पर भी किसी भी प्रकार की बिमारियों से अनजान जीवन जी रहे हैं!अर्की की डुमैहर पंचायत के नानती गांव में इसी प्रकार के सौभाग्यशाली शतक विजेता बने हैं केशव राम लुथरा उनका जन्म सानण पंडिता गांव में सौ वर्ष पूर्व हुआ था! नानती गांव में रामेशवरी से शादी करने के उपरांत कुछ जमीन खरीद करके यही बस गए थे!सानण में उनके बड़े भाई स्वर्गीय अचछरू राम शास्त्री मशहूर ज्योतिष आचार्य हुए हैं जिनके पास क्षेत्रीय ही नहीं बाहरी राज्यों से भी लोग ग्रह व जन्म पत्रिका दिखाने आते थे! केशव राम के तीन पुत्र व दो पुत्रियां है! पुत्रों ने मिलकर उनके सौ वर्ष पूर्ण करने पर भारी भोज का कार्यक्रम आयोजित किया था! भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उनसे मिलने व आशीर्वाद लेने पहुंचे थे! वे बिल्कुल स्वस्थ हैं और घर में ही एक दुकान का संचालन करते हैं और लेनदेन का भी स्वयम ही हिसाब किताब करते हैं! पूर्व महामंत्री भाजपा अर्की मंडल के मस्तराम शर्मा ने कहा कि भगवान उनको और लंबा स्वस्थ और सुखी जीवन दे! केशव राम लूथरा के जीवन के सफल सौ वर्ष पूर्ण करने पर बधाईयां देने पहुंचे मदन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, भगत राम शर्मा, बी. एस.एन ऐल के पूर्व कर्मचारी नेता दौलत राम शर्मा आदि ने केशव राम की दीर्घायु की कामना की

Leave a Reply

Advertisement