अर्की आजतक
दाड़लाघाट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणागुघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाया गया। वरिष्ठ प्रवक्ता सुनीता ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में सदनों के मध्य नारा लेखन,वाद-विवाद,प्रश्नोत्तरी,पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान पर रहे उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर सुनीता ठाकुर ने कहा कि यह समय की मांग है कि हर मनुष्य नशे से दूर रहे ताकि हम राष्ट्र को एक स्वस्थ समाज प्रदान कर सके। इस अवसर पर नशा निवारण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अध्यापकों सहित सभी बच्चों ने शपथ भी ली। कार्यक्रम में बबीता शर्मा,कामेश्वर,अशोक,देवेंद्र,भावना चंदेल इत्यादि अध्यापकों का भी विशेष सहयोग रहा।





