अर्की आजतक
दाड़लाघाट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर कार्यकारी प्रधानाचार्य अमर सिंह वर्मा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने विभिन्न प्रकार के नशों के बारे में व स्वास्थ्य के ऊपर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। अपने संबोधन में कहा कि नशीली चीजों और पदार्थों के निवारण के लिए तथा नशीली दवाओं की अवैध तस्करी रोकने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाया जाता है। विद्यालय में अंतर सदन चित्रकला प्रतियोगिता,भाषण व नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार के सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिज्ञा भी ली। इस अवसर पर प्रवक्ता शीला देवी,सुनीता देवी,कमल सिंह चौहान,राजू देवी,चमन लाल पाठक, चंद्रमणि,चमन लाल,ललित कुमार,बलिराम,धनीराम,मोहन लाल व विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।





