February 5, 2026 1:23 pm

खुशखबरी:-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट के नए भवन में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी हुई  शुरू

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट के नए भवन में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने दो मेडकिल ऑफिसर,दो फार्मेसी ऑफिसर व दो क्लास फॉर को प्रतिनियुक्ति पर क्रमवार सेवाएं देने के लिए फरमान जारी किया है। इन कर्मचारियों व अधिकारियों ने अपनी क्रमवार सेवाओं में धुन्दन व नवगांव के मेडिकल ऑफिसर के साथ फार्मेसी ऑफिसर व क्लास फॉर को प्रतिनियुक्ति पर तीन तीन दिन के लिए इस स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं देगे। दाड़लाघाट में साढ़े पांच साल से तैयार 30 बेड के सीएचसी अस्पताल के चालू होने से लोगों के लिए यह अस्तपाल वरदान साबित होगा। अभी तक यहां के लोगो को अर्की,बिलासपुर व शिमला का रुख करते थे। करीब 2 करोड़ 87 लाख 56 हजार की लागत से तैयार सीएचसी अस्पताल को संचालित होने से मरीजों व क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है।

25 पंचायतों के साथ लगते इस क्षेत्र में करीब 30 हजार से अधिक की आबादी:-

25 पंचायतों का केन्द्र बिंदु व दो सीमेंट के बड़े उद्योग की आबादी वाले इस क्षेत्र में पीड़ितों को इलाज के अभाव में इधर-उधर भटकना पड़ता था। इससे समय के साथ उनका धन तो बर्बाद होता ही है,अक्सर वक्त पर इलाज न मिल पाने से जान भी चली जाती है। दाड़लाघाट में साढ़े पांच से तैयार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन को शुरू करने पर लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। 30 बेड वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से जिला परिषद वार्ड दाड़ला और धुन्दन की 29 पंचायतों की लगभग 30 हजार से अधिक की आबादी के अलावा बिलासपुर सदर और शिमला ग्रामीण की साथ लगती कुछ पंचायतों के लोग भी लाभान्वित होंगे।

खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की तारा चंद का कहना है कि अभी इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिनियुक्ति के आधार पर डॉक्टर व अन्य स्टाफ की नियुक्ति की गई है। सरकार जल्द ही यहां स्टॉफ व डॉक्टरों के नियमित आदेश जारी कर देंगे।

Leave a Reply

Advertisement