हिमाचल आजतक
अर्की
स्नातकोत्तर राजकीय महाविद्याल अर्की में महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा के दिशा निर्देश अनुसार राजनीति शास्त्र विभाग एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान मे सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हालांकि ये कार्यक्रम 31 अक्टूबर को आयोजित होना था लेकिन शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टियों के चलते पहले ही आयोजित किया गया। राजनीति शास्त्र विभाग के प्रो.यशपाल शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर व्याख्यान देते हुए कहा की सरदार पटेल भारत के राष्ट्रीय आंदोलन को वैचारिक और क्रियात्मक रूप में नई दिशा देने के कारण भारत की राजनीतिक इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। लोह पुरुष सरदार पटेल भारत की राष्ट्रीय एकता अखंडता के सूत्रधार थे। रेड रिबन क्लब के प्रभारी प्रो योगेश कुमार ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता शपथ दिलवाई। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ मस्त राम ने सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में देश प्रेम और एकता की भावना जागृत करते हैं।





