हिमाचल आजतक
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
रियासत विंटर कार्निवल 20-21 नवंबर 2024 को छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के खेल मैदान में होगा।
खंड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर ने रियासत विंटर कार्निवल की जानकारी देते हुए बताया ,कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से 3 श्रेणियों में अर्की और आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं । गायन श्रेणी में लोकगीत व हिंदी/अन्य के विजेताओं को अर्की की झंकार पुरस्कार, व विश्वविद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बैटल ऑफ़ द बैंड्स में ललकार पुरस्कार दिया जाएगा । नृत्य श्रेणी में एकल व सामूहिक नृत्य के विजेताओं को अर्की के फनकार व विश्वविद्यालय/विद्यालय को नटराज पुरस्कार दिया जाएगा । तीसरा मुख्य आयोजन मिस बाघल प्रतियोगिता रहेगी,जिसमें 18 से 29 वर्ष तक की युवतियां भाग ले सकती हैं । इसके अतिरिक्त कला व मूर्तिकला प्रदर्शनी , लुप्त हो रही अर्की कलम व अन्य स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए भी आयोजित की जाएगी । अन्य आकर्षणों में 16 विद्यालयों के लिए क्वीज़ व चित्रकला प्रतियोगिता, तंबोला , इत्यादि कई प्रकार के खेल आयोजित व स्वयं सहायता समूहों द्वारा फूड स्टाल्स भी लगाए जाएंगे । अन्य सूचना के लिए कोई भी विकास खंड कार्यालय कुनिहार में संपर्क कर सकते हैं ।





