February 5, 2026 12:59 pm

नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन में दीपावली पर अंतर सदनीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

[adsforwp id="60"]

हिमाचल आजतक

दाड़लाघाट

नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन में दीपावली के अवसर पर अंतर सदनीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारो सदनों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम को उमा ठाकुर की देखरेख में करवाया गया। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और इसमें 9वीं से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। पहली कक्षा से आठवीं कक्षा के बच्चों ने दीपावली के अवसर पर ग्रीटिंग कार्ड बनाए। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Advertisement