February 5, 2026 12:51 pm

दाड़लाघाट के शिव मंदिर में धार्मिक युवा क्लब स्पोर्ट्स की बैठक हुई आयोजित

[adsforwp id="60"]

हिमाचल आजतक

दाड़लाघाट

दाड़लाघाट के शिव मंदिर में धार्मिक युवा क्लब स्पोर्ट्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता आशीष गुप्ता ने की। बैठक में क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया,जिसमें युवाओं की ऊर्जा और उत्साह को ध्यान में रखते हुए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में चेतन ठाकुर को अध्यक्ष,रजत भार्गव को उपाध्यक्ष,तनुज शुक्ला को सचिव और तरुण ठाकुर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अंकित,बबलू और विशाल को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। आशीष गुप्ता ने बताया कि बैठक में क्लब के आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों पर चर्चा हुई जिनमें युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करना,सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेना,शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान देने बारे चर्चा शामिल हैं। इसके इलावा आशीष गुप्ता ने नई कार्यकारिणी को सफलता की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर चेतन ठाकुर,अभिषेक ठाकुर,मोहित ठाकुर,हिमेश गौतम,हिमांशु शर्मा,विवेक शर्मा,अंकित सेन,तरुण ठाकुर,पुनीत,तनुज शुक्ला,लक्ष्य,माधव,लक्ष्य,रजत,अमित,तरुण,ईशान,ऋषभ,पीयूष ठाकुर,आशीष गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Advertisement