February 5, 2026 2:35 pm

हिमाचल प्रदेश में बीपीएल परिवारों की चयन प्रक्रिया हुई शुरू

[adsforwp id="60"]

सोलन/पवन कुमार सिंघ

हिमाचल प्रदेश में बीपीएल परिवारों की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए प्रदेशभर में 1 अप्रैल से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक परिवार जरूरी घोषणा-पत्र के साथ संबंधित ग्राम पंचायत में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जरूरतमंद परिवार 30 अप्रैल तक बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए संबंधित पंचायतों में आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस प्रक्रिया में पहले से बीपीएल सूची में शामिल परिवारों को भी फिर से सूची में शामिल के लिए आवेदन करना होगा। यह इसलिए है ताकि बीपीएल सूची में पात्र परिवारों का ही चयन हो सके और अपात्र परिवार सरकार की ओर से तय मापदंडों में खरा न उतरने पर सूची से बाहर हो जाएंगे।

इस पूरी प्रक्रिया को इस वर्ष 15 अक्टूबर तक पूरा किया जाएगा। इसके लिए 15 अप्रैल तक त्रिसदस्यीय सत्यापन समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें पंचायत सचिव, पटवारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Advertisement