December 8, 2025 8:36 pm

प्रियंका ने बिलासपुर का नाम किया रोशन, AIIMS NORCET-8 में प्रथम प्रयास में 989वीं रैंक

[adsforwp id="60"]

बिलासपुर/पवन कुमार सिंघ

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की बेटी प्रियंका ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा (NORCET-8) 2025 में प्रथम प्रयास में ही 989वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। 2 मई 2025 को आयोजित इस परीक्षा के द्वितीय चरण में 11,472 अभ्यर्थियों में से 8,537 उत्तीर्ण हुए, जिनमें प्रियंका ने यह शानदार उपलब्धि हासिल की। बिलासपुर के बेनला ब्राह्मणा गांव की निवासी प्रियंका के पिता श्री धनी राम पटवारी के पद पर कार्यरत हैं, जिन्होंने मेहनत से चेनमैन से पटवारी तक का सफर तय किया। माता श्रीमती संगीता एक कुशल गृहिणी हैं। प्रियंका ने कोठीपुरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से स्कूली शिक्षा, RGPMC से GNM, और PGI चंडीगढ़ से 2024 में नर्सिंग में पोस्ट बेसिक डिग्री हासिल की। उनकी लगन और मेहनत ने पहली बार में ही NORCET-8 में यह मुकाम दिलाया।
प्रियंका की इस उपलब्धि पर परिवार, गांव और पूरे हिमाचल को गर्व है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है कि मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। प्रियंका ने कहा, “मैं अपने माता-पिता और गुरुजनों की प्रेरणा से यहाँ तक पहुँची हूँ। मेरा सपना देश की स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देना है।”
हिमाचल की इस होनहार बेटी को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। उनकी उपलब्धि न केवल बिलासपुर, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Recent News

शिक्षा का सही उद्देश्य युवाओं को उत्तरदायी बनाना – डॉ. शांडिलगुणात्मक स्वास्थ्य एवं शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी1.27 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित स्वास्थ्य केन्द्र लोगों को समर्पित

शिक्षा का सही उद्देश्य युवाओं को उत्तरदायी बनाना – डॉ. शांडिलगुणात्मक स्वास्थ्य एवं शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी1.27 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित स्वास्थ्य केन्द्र लोगों को समर्पित

Advertisement