कुनिहार
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के 25 कैडेटों ने डा० वाई एस परमार यूएचएफ नौणी में 10 दिवसीय वार्षिक एन सी सी शिविर में भाग लिया I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की 10 दिवसीय वार्षिक एन सी सी शिविर का आयोजन कमांडिंग आफिसर कर्नल राजीव थॉमस प्रथम छात्र वाहिनी एन सी सी सोलन के मार्गदर्शन में 29 जून से 8 जुलाई 2025 तक किया गया I इस शिविर में जिला सोलन के विभिन्न कालेज , राजकीय तथा पब्लिक स्कूलों के 600 एन सी सी कैडेट्स ने भाग लिया | उन्होंने बतया की विद्यालय से 25 एन सी सी कैडेटों ने एनओ अमर देव के साथ इस शिवर में भाग लिया I इस शिविर मे NCC कैडेट्स के लिए सैनिक प्रशिक्षण, फारिंग प्रतियोगिता , समाजिक सेवा ज्ञान, खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रतियोगिता और ड्रिल प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें बी एल स्कूल कुनिहार के कैडेट्स भवनीत व् कैडेट्स अर्निका ने 100 मीटर रेस में पहला स्थान , कैडेट्स मिहिर कौशल ने एकल गान व् भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान, कैडेट्स याशिका सिंगल बैडमिंटन में रनर-अप, कैडेट्स पलक और महिमा ने डबळ बैडमिंटन में रनर-अप और कैडेट्स समीक्षा पुरे कैंप में सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स चुनी गई I विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए सभी एन सी सी कैडेट्स और एनओ अमर देव को बधाई दी I जानकारी देते हुए एनसीसी अधिकारी अमर देव ने बताया की एनसीसी कैडेट्स ने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है I इस शिवर में वरिष्ठ एस एम् जोगिन्दर सिंह, जे सी ओ अतीक , संजू कुमार , बी एच एम् सतीश कुमार , एसओ / टी ओ अमर देव , चंदरमनी ,दुष्यंत भार्गव , तेजेंदर कुमार , शमशेर ठाकुर ,विनोद कुमार ,सुमन कुमारी , नीता शर्मा, राधिका व् सोहन सिंह , सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे I सभी कैडेट्स ने इस शिविर में अच्छा प्रदर्शन किया तथा कैडेट्स खेल तथा सैनिक प्रशिक्षण के प्रति उत्साहित थे I विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल , मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा व सभी अध्यापक वर्ग ने इस उपलब्धि के लिए सभी कैडेट्स को बधाई दी तथा साथ ही साथ उनकी मेहनत की प्रशंसा की है |





