February 5, 2026 2:56 pm

अंबुजा फाउंडेशन की ओर से पकोटी गांवों में किया गया  वन महोत्सव का आयोजन ।

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

अंबुजा फाउंडेशन की ओर से गांव पकोटी में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण,हरियाली को बढ़ावा देने और जल स्रोतों के संरक्षण पर जागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन खंड अधिकारी दाड़लाघाट सुदर्शन रहे, जिन्होंने पौधारोपण के महत्व और जलवायु संतुलन में वनस्पति की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डीएवी अंबुजा स्कूल के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण पर भावनात्मक भाषण प्रस्तुत किए और हर व्यक्ति से कम से कम एक पेड़ लगाने का आग्रह किया। अंबुजा फाउंडेशन के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रमुख संजय ने कहा अंबुजा फाउंडेशन सतत विकास,हरियाली और पर्यावरण संतुलन के लिए लगातार कार्य करता आ रहा है। ग्रामीणों और छात्रों की भागीदारी इस दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। स्प्रिंगशेड परियोजना के अध्यक्ष बाबू राम ने जल संरक्षण के विभिन्न उपायों,वर्षा जल संचयन तथा पारंपरिक जल स्रोतों की मरम्मत जैसे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल संकट से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ। इस आयोजन ने ग्रामीणों,किसानों और बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को और भी मजबूत किया।इस अवसर पर कुल 60 किसानों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Advertisement