February 5, 2026 2:35 pm

होम गार्ड ट्रेनिंग सेंटर कोटली में नेत्र देखभाल पखवाड़ा : डॉ. विजय कुमार शांडिल ने दिया व्याख्यान

[adsforwp id="60"]

अर्की

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मुक्ता रस्तोगी के मार्गदर्शन में “नेत्र देखभाल पखवाड़ा” (25 अगस्त से 8 सितम्बर 2025) के अंतर्गत आज होम गार्ड ट्रेनिंग सेंटर, कोटली में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार शांडिल, काउंसलर, एचआईवी काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सर्विसेज, सिविल अस्पताल अर्की ने उपस्थित अधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को आँखों की देखभाल और बीमारियों की रोकथाम पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। डॉ. शांडिल ने कहा कि वर्तमान युग में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन का लगातार प्रयोग आँखों पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने समझाया कि समय-समय पर नेत्र परीक्षण, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और स्वच्छता ही आँखों की सेहत की कुंजी है।
व्याख्यान के दौरान उन्होंने उपस्थितजनों को प्रमुख नेत्र रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिनमें
मोतियाबिंद बुजुर्गों में आम है समय पर ऑपरेशन से ठीक हो सकता है।

काला मोतिया दृष्टि हानि का प्रमुख कारण, जिसका समय रहते इलाज ज़रूरी।
आँखों की एलर्जी और सूजन प्रदूषण और धूप से होने वाली समस्या है। डॉ. शांडिल ने सभी को सरल जीवनशैली अपनाने और आँखों की सुरक्षा हेतु निम्न सुझाव दिए । जिसमे उन्होंने बताया कि धूप में निकलते समय सनग्लासेस का प्रयोग करें।
मोबाइल और टीवी स्क्रीन का उपयोग सीमित करें।
आहार में हरी सब्ज़ियाँ, गाजर, पपीता, मौसमी फल, दूध और अंडे शामिल करें। नियमित रूप से आँखों की स्वच्छता बनाए रखें और ठंडे पानी से धोएं।
किसी भी समस्या पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें, घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें।
डॉ. शांडिल ने कहा कि नेत्रदान समाज के लिए सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। मृत्यु के बाद भी किसी की आँखें किसी अन्य ज़रूरतमंद के जीवन में उजाला ला सकती हैं। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर योगेंद्र गौतम (इंचार्ज, कोटली ट्रेनिंग सेंटर), श्याम लाल शांडिल, हवलदार पुष्पेंद्र शर्मा तथा हवलदार बलक राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी प्रतिभागियों को नेत्र स्वास्थ्य और नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करने की दिशा में अपने विचार साझा किए और स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में होम गार्ड अधिकारी और प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. शांडिल के व्याख्यान को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया! इस कार्यक्रम में 51 होमगार्ड अधिकारियों ने भाग लिया! नेत्र देखभाल पखवाड़ा के अंतर्गत इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम ब्लॉक स्तर पर लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग आँखों की देखभाल के महत्व को समझ सकें।

Leave a Reply

Advertisement