February 5, 2026 1:24 pm

राम लक्ष्मण हनुमान जी की भव्य झांकी से हुआ रामलीला का शुभारंभ ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
रामलीला जान कल्याण समिति के तत्वावधान में रामलीला के अंतिम दिवस का आगाज राम लक्ष्मण व हनुमान जी की शानदार झांकी के साथ हुआ ।इस दौरान बतोर मुख्यतिथि मुंबई में यूट्यूबर के रूप में प्रख्यात कुनिहार के मृदुल शर्मा ने प्रभु राम के चरणों में हाजिरी लगाई ।कभी रामलीला के इसी मंच पर छोटी छोटी भूमिकाएं निभा कर आज इतने बड़े मुकाम पर पहुंचे मृदुल शर्मा ने अपना अनुभव सांझा किया ।आज मृदुल के एक लाख से अधिक फ़ॉलोअर है ।उन्होंने समिति को अपनी और से 11000 हज़ार रू की राशि भेंट की ।
राधा रमन शर्मा के निर्देशन में आज की रामलीला का आगाज रावण दरबार से हुआ व आगे के युद्ध की रणनीति के रूप में कुंभकर्ण को उठा कर युद्ध में भेजने का निर्णय लिया गया ।कुंभकर्ण को गहन शयन निंद्रा से उठाने के लिए कई जत्तन किए गए व कुंभकर्ण के लिए ख़ान पान के दृश्य का शानदार मंचन किया गया ।इसके पश्चात मेघनाथ वध का दृश्य दिखाया गया ।रावण वध से पूर्व राम सीता रावण व मंदोदरी का यही रात अंतिम यही रात भारी गीत पर करुणादायक दृश्य को दिखाया गया जिसको देख कर हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों की आखें भी नम हो गई ।इसके बाद समर भूमि में राम रावण के बीच हुए भयंकर युद्ध को दिखाया गया ।हर तरफ़ रावण ही रावण दिखने पर विभीषण के परामर्श पर राम रावण की नाभि में तीर मार कर युद्ध को समाप्त करते है ।रात एक बजे तक चली रामलीला में हजारों दर्शकों ने प्रभु राम चरणो में अपनी हाजिरी लगाई व प्रभु राम जी के राजतिलक के साथ रामलीला के मंचन को विराम दिया गया ।

Leave a Reply

Advertisement