चमाकड़ीपुल में आयोजित रामलीला मंचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यवसायी दिनेश शर्मा ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा ने रामलीला क्लब को सहयोग स्वरूप 2100 रुपये की राशि भेंट की। समिति के सदस्यों ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में करमचंद ठाकुर, नरेंद्र हांडा, रामलीला संयोजक हेमराज भारद्वाज, सदस्य मोदगिल, हेमंत शर्मा, हेमराज भारद्वाज, जोगेंद्र ठाकुर, नरेश कुमार, लक्ष्मीकांत, मनीष शर्मा, रजत शर्मा सहित रामलीला समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।






