February 5, 2026 2:56 pm

वी एस एल एम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी में डीएलएड सत्र 2023 – 25 के वरिष्ठ प्रशिक्षुओं के लिए फेयरवैल पार्टी “प्रस्थान” का आयोजन किया

[adsforwp id="60"]

चंडी (सोलन)
पवन कुमार सिंघ

वी एस एल एम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी में डीएलएड सत्र 2023 – 25 के वरिष्ठ प्रशिक्षुओं के लिए फेयरवैल पार्टी “प्रस्थान” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त बीएड एवं डीएलएड के कनिष्ठ प्रशिक्षुओं एवं संपूर्ण वी एस एल एम परिवार ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्जवलन एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हुआ। इस अवसर पर डीएलएड एवं बीएड के प्रशिक्षकों ने बारी बारी से मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मॉडलिंग रही, जिसने सभागार में सब का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने नमन को मिस्टर एवं सुहानी को मिस फेयरवेल के खिताब एवं स्मृतिचिन्ह देकर नवाजा गया। प्रतियोगिता में उपविजेता रहे राहुल एवं ज्योति को भी मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह देकर नवाजा गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा का प्रदर्शित करने का सुअवसर प्राप्त होता है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Advertisement