कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति द्वारा चलाई जा रही निशुल्क वृंदावन यात्रा के दौरान विकास खंड कुनिहार के अंतर्गत आने वाली पंचायतो की महिलाओं में उत्साह निरंतर बढ़ता ही जा रहा है।
राधा कृष्ण के भजनों सहित राजू भाई के इस पावन कार्य को भी गीतों के माध्यम से महिलाएं नाच गा कर आभार जाता रही है ।
सुबह नाश्ता करवाकर सभी श्रद्धालुओं को तिलक व मीठा खिला कर इस धार्मिक यात्रा पर आज दो बसो व एक ट्रैवलर को रवाना किया गया,जिसमें ग्राम पंचायत जयनगर ,चंडी व बखालग के 124 श्रद्धालुगण शामिल थे।राजेन्द्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया ,कि यह पांच दिवसीय धार्मिक यात्रा जोकि पहले सीधा वृंदावन जाती थी,उसमे तबदीली करते हुए अब श्रद्धालु पहले हरिद्वार में माँ गंगा के दर्शन व स्नान के पश्चात दूसरे दिन गोवर्धन परिक्रमा व बरसाना में राधा रानी के दर्शन कर के रात्रि में वृंदावन पहुँचेगे,जंहा पर बांके बिहारी,प्रेम मंदिर इस्कॉन,जमुना सहित मुख्य मंदिरों के दर्शन करने के पश्चात मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि रमण रेती व गोकुल में भगवान कृष्ण के बचपन की अटखेलियो का दीदार करेंगे ।यात्रा के पांचवे दिन श्रद्धालु कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर दर्शन एवं स्नान के पश्चात रात्रि में कुनिहार पहुँचेगे।
संयोजक अर्की विकास समिति राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति के सयुंक्त तत्वाधान से चलाई जा रही निःशुल्क वृंदावन धार्मिक यात्रा के दौरान आज दो बसों व एक ट्रेवलर को रवाना किया गया,जिसमें ग्राम पंचायत जयनगर ,चण्डी व बखालग के 124 श्रद्धालुगण मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह सब भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी के आशीर्वाद से संभव हो सका है व जब तक राधा रानी का आशीर्वाद बना रहेगा तब तक अर्की उपमंडल की सभी ग्राम पंचायतों की महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से निःशुल्क वृंदावन धार्मिक यात्रा जारी रहेगी ।





