March 5, 2026 8:28 pm

अवैज्ञानिक ब्लास्टिंग व खनन के विरोध में संघोई धार में 13 वें दिन भी रहा धरना जारी

[adsforwp id="60"]

अंबुजा अदानी सीमेंट प्लांट में अवैज्ञानिक ब्लास्टिंग व खनन के विरोध में संघोई धार में 13 वें दिन भी धरना जारी रहा। सीमेंट उद्योग माइनिंग प्रभावित मंच ने डीसी सोलन से निष्पक्ष मजिस्ट्रेट जांच बिठाने की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि 9 दिसंबर वाली एफआईआर के संदर्भ में एसडीएम और कंपनी प्रबंधन की बैठक बिना सरकारी आदेश व सूचना के असफल रही। उनका कहना है कि एसडीएम जब समस्याएं सुन रहे थे, तभी कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचकर बातचीत में दखल देते रहे, जिसे ग्रामीणों और मंच ने विरोध किया। मंच ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन की मौजूदगी में लोगों को एक छोटी पर्ची पर बैठक का नोट देकर कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन किया गया, जबकि इसे सरकारी दस्तावेज में होना चाहिए था। प्रभावित परिवारों का कहना है कि प्रशासन द्वारा ब्लास्टिंग रोकने का आश्वासन देने के बावजूद क्षेत्र में ब्लास्टिंग जारी रही, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। ग्रामीणों ने एमओयू और आर आर 1994 के दस्तावेज भी बैठक में प्रस्तुत न किए जाने पर सवाल उठाए। मंच ने मांग की कि 16 दिसंबर की बैठक डीसी सोलन की अध्यक्षता में करवाई जाए, क्योंकि प्रभावित लोग कंपनी अधिकारियों के साथ बैठक नहीं चाहते। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन स्पष्ट करे कि कंपनी का वास्तविक जिम्मेदार अधिकारी कौन है और जांच प्रभावी रूप से कैसे होगी।

Leave a Reply