कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
कुनिहार क्षेत्र के साथ लगती ग्राम पंचायत बनोह खरड़हट्टी के गांव जायावला में सिंचाई के लिए बने एक पानी के टैंक में अचानक जंगली सांभर गिर गया। जिसे वन विभागीय कर्मियों एवं ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के पश्चात सुरक्षित निकाल लिया एवं वह जंगल में भाग गया।
जानकारी के अनुसार गत देर रात्रि ही जंगली सांभर ज्यावला गांव में बने पानी के सिंचाई वाले टैंक में गिर गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी । जिसके चलते वन विभागीय कर्मियों एवं ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांभर को टैंक से बाहर निकाल दिया।
पानी के टैंक से निकलते ही सांभर जंगल की और भाग गया।
इस अवसर पर वन मंडल कुनिहार से वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र सिंह, वन खंड अधिकारी नारायण दत्त शर्मा ने कहा कि विभाग को सुबह सूचना मिली कि ज्यावला गांव में बने एक पानी के सिंचाई वाले टैंक में जंगली सांभर देर रात्रि से गिरा हुआ है। अन्य विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों सहित मौके पर पहुंच गए व कड़ी मशक्कत के पश्चात सांभर को टैंक से निकाल लिया गया। सांभर सुरक्षित है और वह जंगल की और भाग गया।
इस मौके पर वन मंडल कुनिहार के कर्मी एवं गांव के ग्रामीण मौजूद थे।





