अर्की
शहनाज
अर्की अग्नि पीड़ित सहायता समिति की बैठक चामुंडा माता मंदिर अर्की में समिति के अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। हरिशील फाउंडेशन के निदेशक राजेन्द्र ठाकुर इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक में अर्की अग्निकांड से प्रभावित परिवारों और दुकानदारों को सहायता प्रदान करने के विषय पर चर्चा की गई। कोषाध्यक्ष सोनू सोनी ने बताया कि समिति ने सोशल मीडिया के माध्यम से 2 लाख 63 हजार 176 रुपये की सहायता राशि एकत्रित की है। सभी पीड़ितों को चेक के माध्यम से सहायता राशि प्रदान की गई। समिति ने आगे भी पीड़ितों के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया और दानी सज्जनों का धन्यवाद किया।





