February 5, 2026 2:35 pm

राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का आयोजन

[adsforwp id="60"]

राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में राजनीति शास्त्र विभाग व यंग पॉलिटिकल साइंटिस्ट सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया। यंग पॉलिटिकल साइंटिस्ट की उपाध्यक्ष चंदन शर्मा ने अपने वक्तव्य में मानवाधिकारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इलेक्ट्रोल लिट्रेसी क्लब की कैंपस एंबेसडर नीलम ने भी इसी विषय पर विस्तृत जानकारी सभी विद्यार्थियों से सांझा की। इस अवसर पर सह आचार्य मारग्रेट सेबस्टियन बतौर मुख्यतिथि मौजूद रही। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में मानवाधिकारों से जुड़े विभिन्न तथ्यों पर प्रकाश डाला। राजनीति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर इशिता, हिमांशी व रिद्धि ने मानाधिकारों संबंधी जानकारी विद्यार्थियों से सांझा की। इस अवसर पर चंदन ने मंच संचालन किया। इस मौके पर सभी प्राध्यापक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Advertisement