March 4, 2026 8:47 pm

प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सौजन्य से क्लस्टर स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

[adsforwp id="60"]

राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सौजन्य से क्लस्टर स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन से आरती गुप्ता द्वारा की गई। इस प्रतियोगिता में क्लस्टर के लगभग 150 विद्यार्थियों में से 6 टीमों का गठन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान प्रश्नोत्तरी मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने ज्ञान, समझ और टीमवर्क का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरायली की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय व तृतीय स्थान राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट की टीम ने हासिल किया। इस आयोजन में दाड़लाघाट, बरायली एवं डवारू स्कूलों के विद्यार्थी और अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अध्यापक बृजलाल शर्मा ने इस प्रकार की ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता आयोजित करवाने के लिए अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ-साथ आत्मविश्वास और सीखने की रुचि भी बढ़ती है। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष चंद लाल, सुशीला, अंजना, चित्रा शुक्ला, कला, नेहा और उर्मिला ने भी भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply