March 3, 2026 1:59 pm

हिमाचल मोटर चालक संघ शाखा दाड़लाघाट के सदस्य पहुंचे स्वर्गीय रमेश कुमार के घर,की परिवार की सहायता

[adsforwp id="60"]

हिमाचल मोटर चालक संघ शाखा दाड़लाघाट के सदस्य जिला मंडी की तहसील बगस्याड के गांव अरनोट पहुंचे, जहां हाल ही में संघ के सदस्य स्वर्गीय रमेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया था। दिवंगत चालक साथी के परिवार की सहायता हेतु हिमाचल मोटर चालक संघ शाखा दाड़लाघाट के सदस्यों द्वारा आपसी सहयोग से आर्थिक सहायता राशि एकत्रित की गई थी, जिसे आज संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सौंपा। संगठन पदाधिकारियों ने प्रदेश के सभी चालक साथियों से हिमाचल मोटर चालक संघ को मजबूत एवं सुदृढ़ बनाने के लिए सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संघ प्रदेशभर में चालकों के साथ हो रहे अन्याय एवं उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। हिमाचल मोटर चालक संघ प्रदेश के सभी जिलों में चालक समुदाय को एकजुट करने की दिशा में कार्य कर रहा है। जिला सोलन में संघ की दाड़लाघाट शाखा, अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी शाखा तथा एसीसी सीमेंट कंपनी बरमाना शाखा सहित प्रमुख इकाइयां चालकों के हित एवं कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर हिमाचल मोटर चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत, प्रदेश प्रचार सचिव श्यामलाल सनी, शाखा दाड़लाघाट के उपप्रधान राकेश कुमार, तीर्थ राम, सचिव मदन लाल शर्मा, संयुक्त सचिव मनोहर लाल, कोषाध्यक्ष देशराज, क्षेत्रीय सचिव दिलीप कुमार, सोनू कुमार एवं परशुराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply