February 5, 2026 1:14 pm

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार ने मनाया अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोहमेधावी छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

[adsforwp id="60"]

कुनिहार
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि सेवानिवृत नायब तहसीलदार पूर्ण चंद शर्मा एवं विशेष अतिथियों में सेवानिवृत श्यामलाल ठाकुर, अनिल कुमार, देवीदत्त परिहार, सेवानिवृत अध्यापिका पुष्पदेवी, दिलाराम पंवर, गोपाल सिंह ने शिरकत की।
ने शिरकत की। उनके आगमन पर प्रधानाचार्य सत्या कंवर एवं अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति राकेश ठाकुर द्वारा मुख्यातिथि एवं विशेष अतिथियों को टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम का आगाज गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा वंदेमातरम गीत एवं अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दीं । इस मौके पर प्रधानाचार्य सत्या कंवर ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा शिक्षा के साथ साथ खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय का नाम रोशन कर रही है। बच्चों को संबोधित करते हुवे मुख्यातिथि सेवानिवृत नायब तहसीलदार पूर्ण चंद शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा धन है जो कभी नष्ट नहीं होता। उन्होंने बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार को जीवंत रखने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात मुख्यातिथि द्वारा विद्यालय के उन छात्राओं को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों आदि में विद्यालय का नाम रोशन किया हो। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत कुनिहार राकेश ठाकुर, सहित क्षेत्र के अलग अलग सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, स्थानीय विद्यालय स्टाफ, सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद थे।

Leave a Reply

Advertisement