February 5, 2026 1:24 pm

समीक्षा ठाकुर को हिमाचल प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का सदस्य किया गया नियुक्त

[adsforwp id="60"]

प्रदेश सरकार ने अर्की विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा ठाकुर को हिमाचल प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह नियुक्ति बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 2005 की धारा 18 के अंतर्गत की गई है। नियुक्ति के उपरांत समीक्षा ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी तथा मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कॉर्पोरेट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। समीक्षा ठाकुर ने कहा कि वे बच्चों के अधिकारों की रक्षा, संरक्षण एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आयोग के माध्यम से बाल शोषण, बाल श्रम और अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Advertisement