February 5, 2026 1:22 pm

बीएसपी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का मनाया गया 70वांजन्मदिन

[adsforwp id="60"]

हिमाचल प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की लोकसभा शिमला इकाई द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के 70वें जन्मदिन का उत्सव मनाया गया

सोलन
पवन कुमार सिंघ

बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश की लोकसभा शिमला इकाई ने BSP की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम उतर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष पर लोकसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया यह कार्यक्रम ज़िला सोलन विधानसभा नालागढ़ के स्नेहड़ गांव में अयोजित हुआ और बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। कार्यकर्म में मुख्य अतिथि के तौर पर बीएसपी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष विक्रम सिंह नायर जी उपस्थित हुए। कार्यकर्म में शुरेश कुमार बांम्भी प्रदेश महासचिव, हरि चंद नैना देवी, प्रेम पाल बिलासपुर, कली राम सोलन, रुप चंद सोलन, अमर सिंह खुराना बिलासपुर, राकेश बराड़ जिला प्रभारी सोलन, नागेन्द्र जसवाल जिला प्रभारी सोलन, रणजीत सिंह मानपुरा विधानसभा दून सचिव, रामपाल बैंस विधानसभा अध्यक्ष नालागढ़, हरमेश सिंह पंजोखरा प्रादेशिक कार्यालय सचिव शिमला हिo प्रo, विरेन्द्र भाटिया प्रदेश महासचिव एवम जिला अध्यक्ष सोलन, डीo आरo भाटिया प्रदेश कोआर्डिनेटर, राधा कृष्ण जी एवम् बसपा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ इलाक़े की जनता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बहन कुमारी मायावती के जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने के लिए जरुरत बंद लोगों को कंबल भी बांटे गए। कार्यकर्म में सभी वक्ताओं ने बहन कुमारी मायावती के जीवन संघर्ष के बारे में अपने अपने विचार जनता के सामने प्रस्तुत किए एवम् बहन कुमारी मायावती के मार्गदर्शन पर चलने की प्रेरणा ली।

Leave a Reply

Advertisement