कुनिहार
वर्मा ज्वेलर्स द्वारा आयोजित “द बिग वेडिंग ज्वेलरी शो – ग्रैंड डिस्प्ले एंड सेल” का शुभारंभ समाजसेवी एवं हरिशील संस्था कुनिहार के निदेशक राजेंद्र ठाकुर द्वारा रिब्बन काटकर किया गया। यह वेडिंग यह ज्वेलरी प्रदर्शनी 29 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक कुनिहार में पीएनबी बैंक के नजदीक स्थित जोशी कॉप्लेक्स में आयोजित की जा रही है।
इस अवसर पर राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां स्थानीय क्षेत्र के लिए उपयोगी होती हैं, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर विवाह एवं पारिवारिक अवसरों से जुड़ी ज्वेलरी देखने और चयन करने का अवसर मिलता है। उन्होंने वर्मा ज्वेलर्स को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्रवासियों से प्रदर्शनी में पहुंचने की अपील की।
प्रदर्शनी में विवाह एवं पारिवारिक अवसरों को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक, डिज़ाइनर और स्टडेड 22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के साथ-साथ डायमंड और सिल्वर ज्वेलरी के आकर्षक डिज़ाइन प्रदर्शित किए गए हैं।
वर्मा ज्वेलर्स की इस वेडिंग ज्वेलरी प्रदर्शनी में कुनिहार सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग पहुंचकर ज्वेलरी कलेक्शन देख सकते हैं और अपनी पसंद के अनुसार चयन कर सकते हैं।





