सोलन
पवन सिंघ
सोलन–सपाटू मार्ग की जर्जर स्थिति पर भाजपा सोलन शहरी मंडल ने गहरी चिंता व्यक्त की है। मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 23 फरवरी को दोहरी दीवार चौक के समीप सांकेतिक धरना आयोजित किया जाएगा।
भाजपा ने सरकार की चुप्पी को अस्वीकार्य करार दिया है और मार्ग की शीघ्र मरम्मत की मांग की है। बैठक में स्थानीय मंत्री धनीराम शांडिल के उदासीन रवैये की निंदा की गई और चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते सुधार कार्य प्रारंभ नहीं किए गए, तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।





