February 16, 2026 4:44 pm

पुलिस थाना बागा में मासिक सड़क सुरक्षा क्लब बैठक का हुआ आयोजन

[adsforwp id="60"]

पुलिस थाना बागा में एसएचओ सुमन गोपाल की अध्यक्षता में मासिक सड़क सुरक्षा क्लब बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सड़क सुरक्षा क्लब के सदस्यों, स्थानीय निवासियों तथा थाना के कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान प्रभारी थाना ने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें, ओवरस्पीडिंग से बचें तथा शराब या नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाएं। उन्होंने बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सभी नागरिकों को जिम्मेदार बनकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। इसके अतिरिक्त साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई। प्रभारी थाना सुमन गोपाल ने कहा कि किसी भी अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें तथा बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई। बैठक में नशा निवारण विषय पर भी विशेष चर्चा की गई। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया गया। पुलिस प्रशासन ने सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने और समाज को सुरक्षित एवं जागरूक बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। इस अवसर पर प्रधान श्याम लाल, उपप्रधान राकेश कुमार, दौलत राम, नानक चंद, सीमन कुमार, सुशांत कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply