February 16, 2026 4:44 pm

सन्याडी मोड़ के नेहरू जागृति क्लब सन्याडी द्वारा आयोजित बघल्याने कप क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

[adsforwp id="60"]

क्षेत्र में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह के बीच पंचायत सन्याडी मोड़ के नेहरू जागृति क्लब सन्याडी द्वारा आयोजित बघल्याने कप क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में कुल 34 टीमों ने भाग लिया और कई दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला इशु-11 नवगांव और सौरव-11 घनागुघाट के बीच खेला गया। दर्शकों की उपस्थिति में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में सौरव-11 घनागुघाट ने बेहतरीन टीमवर्क और अनुशासन का परिचय देते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 51,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। नवगांव इलेवन उपविजेता रही, इन्हें भी सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले में संयोजक अर्की कल्याण संस्था सुरेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं और नशामुक्त व स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। नेहरू जागृति क्लब सन्याडी की ओर से सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के खेल आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही गई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महासचिव विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एवं उपाध्यक्ष दाड़लाघाट मंडल एवं अधिवक्ता कमलेश ठाकुर, प्रवक्ता भाजपा दाड़लाघाट मंडल एवं अधिवक्ता सुनील ठाकुर, परमिंदर वर्मा, जीत राम ठाकुर, अंकु, मनोज, रमन, भगत राम, राकेश, हेमराज, देवेंद्र, धर्मेंद्र सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply