February 17, 2026 4:46 am

जिला सोलन की समस्त पेंशनर्स संगठनों की संयुक्त बैठक का हुआ आयोजन

[adsforwp id="60"]

जिला सोलन की समस्त पेंशनर्स संगठनों की संयुक्त बैठक जिलाधीश सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में जिलाधीश कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यता भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला सोलन के अध्यक्ष बाबू राम ठाकुर, महामंत्री धनी राम चौहान, रामशहर यूनिट के अध्यक्ष भाग सिंह ठाकुर तथा मुख्य संयोजक दाता राम शर्मा के अतिरिक्त जिलाभर के विभिन्न संगठनों के भारी संख्या में सेवानिवृत सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में पेंशनर्स की विभिन्न मांगों के प्रति सहानुभूति पूर्वक विचार किया गया, जो मांगें जिला स्तर पर निवारण की जा सकती है उन्हें संबंधित विभागों को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया तथा जो पेंशनर्स की वित्तीय देनदारियों की मांगें हैं, उन्हें सरकार को उचित माध्यम द्वारा निवारण हेतु माननीय अध्यक्ष द्वारा प्रेषित करने का आश्वासन दिया गया। तदोपरांत धन्यवाद सहित बैठक का समापन हुआ। प्रेषित धनी राम चौहान, महामंत्री भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला सोलन।

Leave a Reply