राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जेईई मेन्स परीक्षा में डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट के कक्षा 12वीं के छात्र आयुष्मान आंगिरस ने 99.03 परसेंटाइल प्राप्त कर अपने अभिभावकों तथा विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ आयुष्मान ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए भी योग्यता प्राप्त कर ली है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने अथक परिश्रम को दिया। आयुष्मान विद्यालय के एक प्रतिभाशाली छात्र हैं और इससे पूर्व भी अपनी विभिन्न उपलब्धियों से विद्यालय को गौरवान्वित कर चुके हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने आयुष्मान, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकगण को बधाई दी। उन्होंने आयुष्मान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।





