February 18, 2026 3:44 am

नालागढ़ में रिश्वत लेते फॉरेस्ट-गार्ड पकड़ाः पेड़ कटान केस रफा-दफा करने को मांगी घूस, विजिलेंस ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

[adsforwp id="60"]

सोलन
पवन सिंघ

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में विजिलेंस ने एक फॉरेस्ट गार्ड को 5 हजार रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया। विजिलेंस थाना बद्दी की टीम ने फॉरेस्ट गार्ड को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ा। यह कार्रवाई डीएसपी विजिलेंस डॉ. प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार- आरोपी फॉरेस्ट गार्ड नालागढ़ वन विभाग के तहत दभोटा बीट में तैनात था। उस पर पेड़ कटान से जुड़े एक मामले को रफा-दफा करने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग करने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना विजिलेंस विभाग को दी, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।
विजिलेंस टीम ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और आरोपी फॉरेस्ट गार्ड को रिश्वत की राशि लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। आरोपी को विजिलेंस बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी, ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा सके।

Leave a Reply

Advertisement